Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: रामचरितमानस पर विवादित बयान के विरोध में मशरक में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला जलाकर विरोध किया

277

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादित टिप्पणी के बाद मामला गहराता दिख रहा है। विरोध का असर रविवार को मशरक में भी देखने को मिला। मशरक के महावीर चौंक पर भाजपा कार्यकर्ताओं के लोगों ने पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा मंत्री को जूता मार रैली के साथ पुतला दहन किया गया।जूता मार कार्यक्रम और पुतला दहन के दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बिहार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर चंद्रशेखर के बयान पर कड़ा आपत्ति जताया।

 

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय,भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री रविरंजन सिंह मंटू, सोनौली पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार,भाजपा महासचिव श्याम बिहारी सिंह, अतुल पाण्डेय,बजरंग दल के नंदन बाबा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने शिक्षामंत्री के पुतला के साथ महाराणा प्रताप चौंक से महावीर चौंक तक भ्रमण करते हुए महावीर चौंक पर पुतलाआग के हवाले कर दिया। भ्रमण के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के पुतले पर जूता बरसाते रहे। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बिहार के भ्रष्ट शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस के बारे में जिस तरह से गलत बयानबाजी किया गया है ।

 

यह कही से भी काबिले तारीफ़ नही है। मंत्री के बयानों का विरोध करते हुए जूता मार कार्यक्रम के साथ पुतला दहन किया गया। वही सोनौली पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने बताया की जिस तरह राम चरितमानस को पूरा दुनिया स्वीकार्य कर रहा है। वही दूसरे तरफ नास्तिक भ्रष्ट शिक्षामंत्री उलूल जुलूल बयानबाजी कर रहा है। यह कही से कही तक बर्दास्त नही किया जाएगा। वही वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय ने बताया कि शिक्षा मंत्री द्वारा बिहार में तालिबानी हुकूमत जैसे फरमान और बयानबाजी की जा रही है। सरकार को इसका खमियाज़ा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से अभिलंब शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More