Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: मन को ब्रह्म में लगाइए, ईश्वर आपको स्वय गले लगा लेंगे…

118

- sponsored -

 

मन को ब्रह्म में लगाइए, ईश्वर आपको स्वय गले लगा लेंगे

भगवान से हमेशा निस्वार्थ भाव से प्रेम करें,

राम कथा के अंतिम दिन कथा सुनने वालों की उमड़ी भीड़

 

- Sponsored -

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर::मोहित कुमार. अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैहिया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बसंतपुर शिव मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रामकथा के अंतिम दिन मथुरा वृंदावन से चलकर आए किशोरी प्रिया के राम कथा सुनकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए।कथा के अंतिम दिन कथा का श्रवण करने को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

रामकथा के बीच-बीच में भजनों पर श्रद्धालु नाचते झूमते नजर आए। इससे पहले कथा के अंतिम दिन लगातार नौ दिनों तक कथा कर रही कथा वाचिका किशोरी प्रिया का फूल माला पहना एव अंग वस्त्र दे सम्मानित किया गया।कथा वाचिका किशोरी प्रिया ने कथा के अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण में प्रेम प्रसांगिक को वहां मौजूद श्रोताओं को सुनाया।उन्होंने कहा कि मन को ब्रह्म में लगाइए, ईश्वर आपको स्वय गले लगा लेंगे।

 

कृष्ण जब गोकुल छोड़कर गए तो गोपीया उसके लिए रुदन करते थे।भगवान से उनका लगाव था।आप भी उसी तरह भगवान से लगाव बनाये की परमात्मा के बिना दिल ही न लगे।कृष्ण जब मथुरा के राजा थे तो उनके साथ उनके सबसे प्यारे मित्र उद्धव जी रहते थे। भगवान प्रेम से ऊपर किसी चीज को नहीं मानते थे और उनके मित्र उद्धव के लिए सबसे ऊपर ज्ञान था। वो प्रेम को ज़रा भी नहीं मानते थे।उद्धव जी बहुत बड़े ज्ञानी थे। पर प्रेम को वो बिल्कुल नहीं मानते थे। भगवान हमेशा कोशिश करते थे कि उद्धव जी भी प्रेम को समझें उन्होंने बहुत बार कोशिश की उन्हें प्रेम को समझाने की परन्तु वो हर बार असफल रहे।

 

उन्होंने कहा कि आप जाने कितना भी बड़ा ज्ञानी क्यों ना हो भगवान के भक्ति भाव एव प्रेम के बिना सब कुछ अधूरा है। भगवान हमेशा ही भक्ति भाव एवं प्रेम के भूखे हैं। आजकल का प्रेम तो स्वार्थ के लिए हो रहा है ना के बराबर निस्वार्थ प्रेम देखने को मिल रहा है।हमेशा भगवान से निस्वार्थ प्रेम करें।इस दौरान फूलों यादव, सुनील यादव,मंटु यादव,रंजीत यादव,बिजो यादव,सनोज कुमार,शैलेश कुमार,रौशन,गौरव कुमार,राहुल,सौरव सहित समस्त बसंतपुर वासी मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More