भागलपुर: जहाँ से भगवान श्रीराम के आविर्भाव की शुरुआत,वहाँ से यात्रा पुनीत कार्य: अश्विनी चौबे

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

– *भगवान श्रीराम आविर्भाव यात्रा के शुभारंभ गाजे बाजे के साथ शुरू हुआ*

– *भागलपुर, पटना, बक्सर होते हुए अयोध्या 13 जनवरी को पहुँचेगी*

- Sponsored Ads-

– *पूरे देश में उत्सव का माहौल*

कहलगांव,भागलपुर,बिहार न्यूज़ लाईव। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं कि अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते देख रहे हैं। 550 सालों का अंधेरा छटा हैं। आज पूरे देश में उत्सव का माहौल है। जहां से भगवान श्रीराम का आविर्भाव हुआ, वहाँ से अयोध्या धाम तक की यात्रा शुरू होना पुनीत कार्य है।केंद्रीय मंत्री श्री चौबे गुरुवार को बाबा बटेश्वरनाथ धाम से मंदिर से श्रीराम आविर्भाव यात्रा की शुरुआत की। इसका आयोजन श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम बक्सर द्वारा किया गया है। यात्रा के संयोजक भागलपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित चौबे हैं।

 

बाबा बटेश्वरनाथ धाम पर केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने स्थानीय विधायक पवन यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा संतोष साह, अर्जित चौबे,प्राणिक वाजपेयी, बंटी यादव, पवन चौधरी, ई श्रीकांत कुशवाहा, दिलीप मिश्रा संजय केशरी, मरूरती नंदन, प्रभास सिंह,स्थानीय कार्यकर्ता, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की। इसके बाद कलश में गंगा जल व मिट्टी एकत्रित की गई। इसके उपरांत यात्रा की शुरुआत की गई। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि यह पुनीत स्थान हैं। यहीं के श्रृंगी ऋषि ने राजा दशरथ के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ किया था। जिसके उपरांत भगवान श्रीराम का आविर्भाव (अवतरण) हुआ था। आज जब रामलला विराजमान हो रहे हैं तो पूरे बिहार में उत्सव का माहौल हैं।

 

भगवान श्रीराम की प्रथम कर्मभूमि बक्सर से गुरुवार को अभ्युदय यात्रा की शुरुआत हुई है। आविर्भाव यात्रा पटना हनुमान मंदिर होते हुए बक्सर पहुचेंगी। वहीं से दोनों यात्राएं अयोध्या धाम के लिए रवाना होगी। जहाँ 14 लाख रंगीन दीयों से पराक्रमी भगवान श्रीराम व मंदिर की आकृति उकेरी जाएगी। यह विश्व कीर्तिमान का प्रयास होगा।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article