Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: सरकार बेरोजगारी दूर करने की दिशा में लगातार कर रही है प्रयास: राम चरित्र प्रसाद

633

 

सरकार बेरोजगारी दूर करने की दिशा में लगातार कर रही है प्रयास: राम चरित्र प्रसाद

कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, किया गया सम्मानित

फोटो 07 स्वागत करते जदयू कार्यकर्ता

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क छपरा। जिला जदयू तकनिकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश के अध्यक्ष्ता में सर्किट हाउस में जिला कार्यकारिणी सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद ने कहा कि सुबे की सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार विकास कर रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर नियुक्तियां भी कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में यह भी कहां कि सरकार बिहार में जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के प्रति दीढ़ संकल्प है,और लगातार इस दिशा में कार्य भी कर रही है। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए
जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ राजू ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू जिला संगठन लगातार संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है, सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है। जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार अल्पसंख्यक को विकास के प्रति संकल्पित है।उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सरकार ने जिस तरह से बिहार में उद्योग लगाने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों से विचार -विमर्श कर रही है,ऐसे में आने वाले समय में निश्चय ही बिहार में बड़े पैमाने पर विकास होगा, और बेरोजगारी में कमी आएगी।
जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने समारोह में तकनीकी प्रकोष्ठ का गठन तकनीक से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया। इस अवसर पर तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद को कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन ई . प्रभाष रंजन ने किया।

सम्मान समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष कुसुम देवी प्रदेश उपाध्यक्ष चांदनी सिंह,प्रदेश महासचिव सुधाकर भारद्वाज, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राज सिंह शकीला बानो, गुड्डी जायसवाल, वसीम अकरम, रेयाजुद्दीन मंसूरी, रमेश किशन कुशवाहा,पप्पू कुमार मोना अंसारी,चितरंजन सिंह, जितेंद्र सिंह, मोहम्मद अब्बास, मीडिया प्रभारी मोहम्मद फिरोज एवं गुड्डू सहित बड़े पैमाने पर जदयू पदाधिकारी में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More