भागलपुर: गंगा विलास क्रूज का सुल्तानगंज में भव्य स्वागत, पवन मिश्रा बोले अंग के विरासत को मिलेगी नई पहचान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

क्रूज के पहुंचते ही स्कूली छात्राओं ने लहराया तिरंगा वंदे मातरम से नमामि गंगे घाट गुंजायमान

महिलाओं ने तिलक व आरती उतार किया विदेशियों का स्वागत

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव /सुल्तानगंज : सुल्तानगंज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से 2 दिन पूर्व ही प्रसिद्ध नमामि गंगे घाट पर भव्य गंगा क्रूज पहुंच गया जिसके देखते ही सुल्तानगंज वासियों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय बोल कर उनका भव्य स्वागत किया क्रूज पहुंचते ही स्वागत समारोह के संयोजक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उसको पुष्प और अंग वस्त्र देकर उनका अंग की धरती पर स्वागत किया ढोल नगाड़ों की थाप के बीच विदेशी सैलानियों को भाजपा नेता पवन मिश्रा ने रिसीव किया जिसके बाद एक-एक कर सभी विदेशी सैलानियों का स्वागत पुष्प गुलाब फूल और अंग वस्त्र से किया गया भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर और आरती उतार कर उनका अभिनंदन किया

 

जिसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने तिरंगा झंडा लहरा कर देशभक्ति की भावना जाहिर की और विदेशी सैलानियों का स्वागत किया वैदिक मंत्रोचार के साथ और पुष्प वर्षा के बीच विदेशी सैलानी नमामि गंगे घाट से अजगैबीनाथ मंदिर की ओर प्रस्थान कर गए जहां मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था विद्वान पंडितों ने भगवान भोले का भव्य जलाभिषेक कराया विदेशी सैलानियों ने मंदिर में स्पर्श पूजा की और वहां के अलौकिक छटा को देखा भाजपा नेता पवन मिश्रा ने विदेशी सैलानियों को अंग धरा की जानकारी उनके गाइड के माध्यम से दी और बताया कि अंग प्रदेश काफी ऐतिहासिक शहर रहा है!

 

यहां की विरासत आज भी जीवंत है पूजा अर्चना और मंदिर भ्रमण के बाद सैलानी क्रूज़ के माध्यम से अपने अगले कार्यक्रम की ओर प्रस्थान कर गए भाजपा नेता पवन मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें विदाई दी और अंग की धारा का प्रचार विदेश की धरती पर करने का आग्रह किया विदेशी सैलानी स्वागत और सम्मान पाकर काफी गदगद दिखे इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे के साथ साथ क्षेत्रीय व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी संजय चौधरी नवीन कुमार बनी मनोज झा कन्हैया झा मनोरंजन मिश्रा उत्तम झा पंडित संजीव झा डॉ अलका चौधरी प्रेम प्रभात सिन्हा के साथ-साथ काफी संख्या में विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article