Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया होली पर्व।

343

 

होली पर्व शांति व्यवस्था के बीच मनाने को लेकर थानाध्यक्ष मो0 फहीम व अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर क्षेत्र में पुलिस वाहन से पुलिस पदाधिकारी व पुलिस फोर्स के साथ किया भ्रमण।

बिहार न्यूज़ लाईव अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर डेस्क: /रंगों का पर्व होली शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए अंचलाधिकारी मनीष कुमार व थानाध्यक्ष मो0 फहीम ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर रखा था।उहोने सभी चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।यही नही नियमित गस्ती दल के अलावे करीब आधा दर्ज पुलिस गाड़ी व मोटर साइकिल से पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र भ्रमण करते देखा गया।

 

बताते चले कि कुछ सादे लिवास में भी पुलिस पुलिस पदाधिकारी व पुलिस फोर्स ने असमाजिक तत्वों,नशेड़ियों,शराब करो बारियो,उपद्रवियों पर पैनी नजर रखे थे।वही किसी भी तरह का हंगामा व गड़बड़ी करने की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी पल भर में ही दल बल के साथ पहुंचते देखा गया।

 

तथा थानाध्यक्ष मो0 फहीम ने होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये उन्होंने हर मजिस्द व इदगाहों के निकट भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था। पुलिस की व्यवस्था ऐसी थी कि परिंदा भी पल नही मार सका था।इधर होली को ले सुबह से हीं बच्चे,बूढ़े,जवान और महिलाएं जश्न में डूबे रहे।हर कोई एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा मुबारक बाद दे रहे थे।

 

वहीं छोटे बच्चों ने अपने मित्रों के साथ पिचकारी में रंग भर कर खूब रंगों का मजा लिया।वही थानाध्यक्ष मो0 फहीम व अंचलाधिकारी मनीष कुमार के एक साथ करीब आधा दर्जन पुलिस गाड़ी से पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र में साइरन बजा कर फ्लैग मार्च कर क्षेत्र में घूमते रहे।ताकि होली पर्व में किसी भी तरह का घटना घटित ना हो।जिस को लेकर थानाध्यक्ष मो0 फहीम व अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने काफी मेहनत कर थाना क्षेत्र में होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराये।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More