Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: मशरक में धरना पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं पर अस्पताल प्रशासन ने फेका पानी, मचा बवाल..

581

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं पर अस्पताल प्रसाशन ने धरना प्रदर्शन समाप्त करने के लिए पानी फेक दिया जिससे धरना पर बैठी आशा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गई और अस्पताल प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए ओपीडी सेवा ठप्प कर दी। यह आरोप धरना प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने लगाया।

 

मौके पर आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं उसी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दरवाजे पर बैठीं थीं। उसके धरना प्रदर्शन को बल पूर्वक हटाने की कोशिश की गयी पर वे डटी रहीं वही अस्पताल प्रशासन ने उन लोगों के शरीर पर सफाई कर्मचारियों के द्वारा पानी फेकवना शुरू कर दिया। जिससे आशा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गई और कुछ घंटों के लिए स्थति तनावपूर्ण हो गई।

 

मौके पर पहुंचे पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने मामले में आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और इसकी जानकारी अस्पताल प्रभारी डॉ संजय कुमार को दी। वही सफाई के लिए लगे महिला कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सफाई करने के लिए सफाई आउटसोर्सिंग के द्वारा बोला गया तो वह सफाई कर रही थी उसी के पानी के द्वारा आशा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गयी।

 

प्रभारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है वे इसकी जानकारी ले रहे हैं आशा कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन का उनके द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया है वही मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More