Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती में खानपुर से जाएगेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता —रामनारायण।

376

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव/ अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड जदयू की बैठक आज पंचायत सचिवालय जहांगीरपुर में प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को सबोधित करते हुए जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष रामविलास सहनी ने 24जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय ठाकुर गरीबों,अत्यंत पिछड़ों के सच्चे हितैसी थे।

 

वे अपने कार्य काल में किये कार्यों से देश भर में जाने जाते है।उनके जयंती के अवसर पर पार्टी ने कर्पूरी ग्राम और पटना में कार्यक्रम आयोजित किया है।जिसमें अधिक से अधिक संख्याओं में कार्यकर्ताओं से जाने की अपील की।

पार्टी अध्यक्ष राम नारायण सिंह ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए कार्य किये हैं।उनकी सोच सर्वजन हिताय,सर्वजन सुखाय के लिए रहा है।

 

अतः उक्त कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग भाग लेंगे।मौके पर जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष राजगीर राम,जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह,उप सरपंच रवि कुमार,महिला सेल की प्रखंड अध्यक्ष कामिनी देवी,जगदेव राय,शम्भू चौधरी,मनोज कुमार,रामशंकर राय,डॉक्टर अनिल कुमार सिंह,जय राम सहनी, विश्वनाथ शर्मा,सुरेश महतो,जीतेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More