Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: महिला पहलवानों के समर्थन में जिला कांग्रेस इंटक ने फूंका मोदी सरकार का पुतला – पीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

177

 

,

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। दिल्ली में बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में भागलपुर जिला कांग्रेस इंटक के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष इं0 रवि कुमार एवं पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का पुतला जलाया।

 

कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के सम्मान बढ़ाने वाली महिला पहलवानों ने बीते कई दिनों से यौन शोषण के मामले पर धरना देती आ रही है। लेकिन मोदी सरकार संवेदनहीन बनकर चुप्पी साधी हुई है। यह शर्मनाक है। भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने मोदी सरकार पर महिला विरोधी एवं बलात्कारी संरक्षक रवैया का आरोप लगाते हुए कहा- यह मामला महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को बेनकाब करती है।

 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली मोदी सरकार आज बेटियों की आवाज को दबा रही है। मणिपुर, दिल्ली सहित पूरा देश जल रहा है मोदी सरकार राजदंड लेकर घूम रही हैं। सरेआम दिल्ली की पुलिस महिला पहलवानों को नए संसद भवन उद्घाटन दिन उनकी आवाजों को निर्ममता के साथ बूटो से रौंदवाया रही थी। देश याद रखेगा की एक तानाशाही जब राजतिलक कर रहा था,तो देश की होनहार बेटियों को पीटा जा रहा था,और बेटियों का बलात्कारी उसी संसद भवन में मौजूद था।

 

पुलिस इस प्रकार व्यवहार कर रही थी जैसे महिला पहलवान दुर्दांत आतंकवादी हो। जिलाध्यक्ष इं0 रवि कुमार ने कहा- कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर 40 से अधिक संगीन मामले हैं। सरकार अभिलंब पद से हटाए और गिरफ्तार करें,अन्यथा जिला कांग्रेस इंटक पूरे देश में आंदोलन करेगा। कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा- मोदी सरकार की सुनिश्चित चुप्पी ने दुनिया को शर्मसार कर दिया।

 

महासचिव पिंटू कुमार ने कहा- महिलाएं न्याय के लिए दर-दर ठोकरें खा रही है,लेकिन सरकार एक बलात्कारी को बचा रही है। प्रदेश प्रतिनिधि अभिषेक चौबे ने कहा- पहलवानों के आंसू पर सरकार को शर्म नहीं आती है।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार,महासचिव पिंटू कुमार उपाध्यक्ष,मुकेश यादव, सिद्धार्थ शर्मा, कुंदन कुमार, प्रभाकर,गोपाल उपाध्यक्ष अमित रक्षित, जिला महिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्षा सुनंदा रक्षित,मोहम्मद रवि किशन रवि किशन प्रदेश प्रतिनिधि अधिवक्ता शारिक खान,शाहबाज, प्रदेश प्रतिनिधि अभिषेक चौबे गौतम सिंह, कामेश्वर मंडल आदि सैकड़ों कांग्रेस समर्थक आदि मौजूद थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More