Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: सोहित मंडल हत्याकांड का मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार।

490

 

जमुई: सोहित मंडल हत्याकांड का मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार।

बिहार न्यूज़ लाइव/ जमुई डेस्क:  मृगांक शेखर सिंह/जमुई: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवकाडीह गांव में बीते करीब चार माह पूर्व 17 दिसंबर को दिनदहाड़े गोली मारकर पूर्व वार्ड सदस्य सोहित मंडल की हत्या कर दी गई थी।

मामले में जमुई के एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि पूर्व वार्ड सदस्य सोहित मंडल की हत्या कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र मंडल की गिरफ्तारी झारखंड के धनबाद से की गई है।

 

सोहित मंडल की हत्या लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव में दिनदहाड़े गोली मारकर कर दिया गया था। संबंधित मामले में मृतक सोहित मंडल की पत्नी सुलेखा देवी के द्वारा 6 लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला लक्ष्मीपुर थाने में दर्ज कराया गया था। जमुई के पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन के निर्देशन में छापेमारी दल का गठन कर इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र मंडल पिता स्वर्गीय कन्हाई मंडल ग्राम नवकाडीह थाना लक्ष्मीपुर जिला जमुई को धनबाद (झारखण्ड) से गिरफ्तार किया गया है।

 

जमुई के एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सोहित मंडल की हत्या चुनावी रंजिश के कारण हुई थी। साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में सुरेंद्र मंडल के पिता की हत्या हुई थी जिसमें सोहित मंडल नामजद था। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र मंडल पर जमुई जिले के विभिन्न थानों में 12 संगीन मामले हत्या लूट डकैती एवं आर्म्स एक्ट दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र मंडल के विरुद्ध गिद्धौर थाना में 03 कांड खैरा थाना में 6 कांड बरहट थाना में 01कांड एवं लक्ष्मीपुर थाना में 02 कांड दर्ज हैं।

 

एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि सुरेंद्र मंडल की गिरफ्तारी से लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों को एक बड़ा संदेश जाएगा अगर अपराध करोगे तो कहीं से भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी दल में लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार, एएसआई मुकेश कुमार केहरी, सिपाही गुलशन कुमार, और तकनीकी शाखा के सिपाही आनंद कुमार शामिल थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More