Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुँचा गांव।

548

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क: जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड के विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी पंचायत के लिए तिथि निर्धारित करते हुए विभागीय पदाधिकारी को जानकारी दिया है।

 

मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, अंचल पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित पदाधिकारी को विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य व प्रचार-प्रसार का कार्य करने के लिए पंचायत स्तरीय निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में निर्देश का पालन करते हुए प्रखंड अंतर्गत कैथा पंचायत के ताजपुर प्लस 2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में एवं आढ़ा पंचायत के पल्सा बुजुर्ग इमामबाड़ा के समीप भारत सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत एलईडी युक्त रथ के माध्यम से पंचायत वासियों को भारत सरकार के चल रहे सभी गरीब कल्याण योजनाओं को विस्तार से जानकारी दिया।

 

मौके पर प्रखंड स्तरीय मौजूद पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई गई एवं नव वर्ष 2024 का कैलेंडर वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री की प्रति आभार भी जताया।बता दें कि यह सरकार की योजनाओं की संतृप्त प्राप्त करने के लिए विस्तारित गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।

 

प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि मुख्य रूप से विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करना है। जिसको देखते हुए प्रखंड के हर एक पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद असलम हुसैन आढा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शमशाद आलम,कैथा पंचायत के मुखिया देवनंदन यादव सहित सैकड़ो ग्रामीण पुरुष एवं महिला उपस्थित थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More