Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई:वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिकस चैंपियनशिप अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता शैलेश को किया गया सम्मानित।

जमुई:वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिकस चैंपियनशिप अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता शैलेश को किया गया सम्मानित।

578

 

 

Bihar News Live/ मृगांक शेखर सिंह:

 

जमुई जिले के इस्लामनगर प्रखंड अंतर्गत इसलामनगर निवासी अमरेश को वर्ल्ड चैंपियनशिप पेरिस 2023 मे हाई जंप मे विश्व स्तर पर सिल्वर मेडल जीतकर गांव ही नही देश को किया गौरवान्वित। इस्लामनगर गांव पहूचने पर जिला प्रशासन ने प्रखंड कार्यालय मे शैलेश का सम्मान समारोह कर किया सम्मानित।

इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर मे शनिवार को वर्ल्ड ऐथलेटिकस चैंपियनशिप 2023 मे पेरिस मे हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हाई जंप मे कुमार शैलेश ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर देश को गौरवान्वित किया है।

 

अंतर्राष्ट्रीय ऐथलेटिकस चैंपियनशिप विजेता को जिला प्रशासन की ओर से गांव पहूचने पर प्रखंड कार्यालय मे बीडीओ विवेक कुमार की अगुवाई मे स्थानीय लोगो की सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय ऐथलेटिकस चैंपियनशिप विजेता खिलाड़ी कुमार शैलेश को अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह मे स्टेट के पूर्व कमिश्नर ( नि:शकक्ता) (पी डब्ल्यू डी) पटना डा शिवाजी कुमार ने विजेता कुमार शैलेश के गांव पहुंचकर शैलेश के साथ उसके माता पिता को भी अंग वस्त्र व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

जो विदेश पेरिस मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ऐथलेटिकस चैंपियनशिप पेरिस 2023 मे हाई जंप मे सिल्वर मेडल प्राप्त कर राज्य ही नही देश को भी गौरवान्वित किया है। इसके लिए जितना भी सम्मान दिया जाय वह कम होगा।निःशक्ता के राज्य कार्यकारिणी हृदय यादव ने कहा कि दिव्यांग होने के बावजूद भी कुमार शैलेश ने भारत को अंतर्राष्ट्रीय ऐथलेटिकस चैंपियनशिप मे पेरिस मे हाई जंप मे सिल्वर मेडल जीतकर देश को सम्मान दिलाया है और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड मे स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रौशन करेगा।

जिला कोडिनेटर बबलु कुमार पटेल ने कहा कि एक सुदुर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर गांव मे पैदा हूए शैलेश ने अंतर्राष्ट्रीय ऐथलेटिकस चैंपियनशिप मे हाई जंप मे सिल्वर मेडल जीतकर देश के नाम रौशन किया है। विधायक प्रफुल कुमार मांझी ने कहा कि सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के लाल ने विदेश मे किया कमाल और देश नाम रौशन किया है। उन्होने इसके लिए राज्य सरकार भी खिलाडियो के लिए हर सुविधा दिला रही है।और बिहार के खिलाडी विदेशो मे भी अपनी लोहा हर क्षेत्र मे मनवा रहे है। कार्यक्रम समारोह की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने किया।

 

जबकि मंच संचालन सेवानिवृत्त एचएम नागेश्वर प्रसाद ने किया। बता दें कि कुमार शैलेश जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर गांव मे जन्म लिया।जो आजादी के बाद पंचायती राज गठन के बाद इनके परदादा नागा चौधरी मूखिया बने थे।और इनके दादा यमुना चौधरी भी इस्लामनगर के मुखिया रहकर जनता की सेवा कर चुके है।

इनके पिता शिवनंदन यादव एक छोटे से किसान है और माता प्रतिमा देवी गृहिणी है। गरीबी में पले बढे एक पैर से दिव्यांग कुमार शैलेश ने अंतर्राष्ट्रीय ऐथलेटिकस चैंपियनशिप पेरिस मे हाई जंप मे सिल्वर मेडल जीतकर विश्व मे देश का नाम रौशन कर दिया है। जिससे प्रखंडवासी काफी गौरवान्वित है।

मौके पर मुखिया दिलीप रावत,सरपंच राजेश मालाकार, अरूण चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि बाईपी सुमन,शौणडिक समाज सचिव मुकेश कुमार,नंदकिशोर सिंह,अजय यादव, चंद्रशेखर आजाद,के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More