Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

कल्लू ने बना दिया माहौल, होली गाना ‘भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा’ में खूब उड़ाया रंग और गुलाल

479

 

BIHAR NEWS LIVE DESK:  फाल्गुन मास की पूर्णिमा में भले अभी वक्त है, लेकिन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में रंग – गुलाल उड़ाना शुरू हो गया है। युवा दिलों की धकड़न काहे जाने वाले सिंगर – एक्टर अरविंद अकेला कल्लू भी इसमें पीछे नहीं हैं, उन्होंने तो अपने गाने से माहौल ही बना दिया है। उनका होली गाना’भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा’ आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ है और रिलीज होने के साथ ही तेजी से वायरल होना शुरू हो गया। गाने को महज 24 घंटे से भी कम समय में 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी म्यूजिक में खूबसूरत आवाज की मलिका शिल्पी राज के प्ले बैक सिंगिंग कमाल की है। दोनों की आवाज का जादू और रंगों की खुमारी ने होली का माहौल बना दिया है।

लिंक : https://youtu.be/j9_d3UdN4Uc

सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज इस धमेकदार गाने को लेकर चैनल के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना ‘भऊजी के दिल पिचकरिये पे गील बा’ देवर भाभी के रिश्ते और नोंक झोंक पर बेस्ड खूबसूरत होली गीत है। इसका प्रस्तुतीकरण सारेगामा के स्टाइल में हुआ है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। होली में सारेगामा के म्यूजिक के साथ ऑडियन्स इस बार अपनी होली को रंगीन और हसीन बना सकते हैं, इसकी कोशिशों में हम ये गाना लेकर आए हैं और आगे भी एक से बढ़कर एक गाने लेकर आएंगे। वहीं अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि गाना इतना मजेदार है, जो भी इसे सुनेगा, खुद को झूमने से रोक नहीं सकेगा। यह मेरा अब तक का सबसे बेस्ट होली गीत है। इसे इस गाने को देखने – सुनने के बाद भांग और लस्सी को कोई जरूरत नहीं होगी।

आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू के साथ इस गाने में शोख हसीना श्वेता म्हारा नजर आ रही हैं। उनकी खूबसूरती, कल्लू की ठिठोली और बेहतरीन म्यूजिक ने इस गाने को सुपर से भी ऊपर बना दिया है। भले इस गाने में श्वेता, कल्लू की भाभी बनी हैं, लेकिन दोनों की केमेस्ट्री आकर्षण पैदा करने वाली है। कुल मिलाकर कहें तो इस गाने ने अभी से ही होली का माहौल बना दिया है। इस गाने के राइटर आशुतोष तिवारी हैं। म्यूजिक शुभम राज (SBR) ने दिया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी महेश वेंकट हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More