Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: कार सेवकों की भर आई आंखे, हुआ सम्मान

815

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज़ लाईव।रविवार को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण महाअभियान समिति, भागलपुर के द्वारा आस्था गार्डन के प्रांगण में कार सेवक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 

अयोध्या में कार सेवा करने वाले जिले के प्रमुख लोगों और उनके परिवारों को सम्मानित किया। सम्मान के रूप में श्रीराम जन्म भूमि का चित्र एवं अंग वस्त्र भेंट किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा के द्वारा किया गया।कारसेवकों का संकल्प अब हो रहा साकार:- स्वामी आगमनंद महाराज। मुख्य अतिथि अगमानंद जी महराज ने कार सेवक क़ो सम्मान करते हुए कहा की राम भक्ति है राष्ट्र शक्ति है।राम जन्मभूमि आंदोलन सब लोगों की भागीदारी का परिणाम है कि सपना साकार हो रहा है।

 

अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है।
कार्यक्रम संयोजक निरंजन साह ने कहा की कार सेवकों का श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में विवादित भूमि पर पुनः मंदिर निर्माण हेतु चले दीर्घकालीन संघर्ष में कारसेवकों का अप्रतिम योगदान रहा है, जिनके पराक्रम बाबरी ढांचा विध्वंस हुआ और अब भव्य और विशाल मंदिर बन रहा है।भाजपा नेता पवन मिश्रा ने कहा की कहा कि एक गिलहरी की भांति जो संघर्ष कार सेवकों ने किया आज उसी का परिणाम है अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है।कार सेवक पवन गुप्ता ने कारसेवा में अपनी भागीदारी की यादें साझा कीं।भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की हम सौभाग्य शाली है की कार सेवक का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ औऱ अयोध्या में भव्य दिवय मंदिर का दर्शन होगा।मंच संचालन विष्णु शर्मा के द्वारा किया गया।

 

कार सेवक सम्मान पाने वालो में ई देवेंद्र चौधरी,आनंद टेकरीवाल, रविंद्र गुप्ता, संतोष पांडेय, शशि गुप्ता सहित 54 कार सेवक का सम्मान किया गया।इस अवसर पर बालमुकुंद गुप्ता, नभय चौधरी, रोहित पांडेय, प्रीति शेखर, किरण सिंह,योगेश पांडेय,राजेश गोयल, रवि चिरानिया, महादेव, विनोद सिन्हा, आरती यादव, स्वेता सिंह, नीरज शुक्ला, रोशन सिंह, उमाशंकर,राजेश टंडन,विनीत भगत, निरंजन चंद्रवंशी, हेमंत शर्मा, लक्ष्मी साह, प्रीति प्रसाद सहित उपस्थित रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More