Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: क्षेत्र में खींचेगे विकास की लंबी लकीर , पार्षद निशु प्रिया

289

 

 

शिक्षा में सुधार रहेगी प्राथमिकता,नप क्षेत्र के विद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए करेगे पहल

अकबरनगर: बिहार न्यूज़ लाइव /नगर पालिका चुनाव में जीते नवनिर्वाचित प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को हो गया। शपथ ग्रहण होने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्य को गति देंगे। नगर पंचायत अकबरनगर के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में जिला से नियुक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी के समक्ष कराया गया।

 

प्रत्याशियों ने अपने कार्यकाल को पूरे निष्ठा एवं सेवा भाव के साथ चलाने का शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड नंबर सात से निर्वाचित पार्षद निशु प्रिया यादव ने बतायी की नवगठित नगर पंचायत अकबरनगर में नगरपालिका के लिए प्रथम चुनाव हुआ। जिसमें जनता ने मेरे ऊपर भरोसा जताकर मुझे विजयी बनायी। क्षेत्र की जनता ने हम पर जो अपार बहुमत दे एक जिम्मेदारी दिया है। उस पर मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगी। स्वस्थ, सुंदर, शिक्षित और सुरक्षित नगर पंचायत बनाने को लेकर हर हमेशा संकल्पित हूं। सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर पालिका अकबरनगर के विकास के लिए नई रूपरेखा तैयार कर एक लंबी लकीर खींचने का काम करेंगे।

 

क्षेत्र की जनता की आवाज नगरपालिका के सदन में प्रमुखता के साथ रखा जाएगा। साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वार्ड के अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचाने का काम करूंगी। महिलाओं की समस्या सहित वार्ड में जो भी समस्या आएगी उसे तत्परता से दूर करना हमारी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने ने बताया कि नगर पालिका में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सहित सभी सरकारी विद्यालयों जो नगर पंचायत में पड़ता है। वहां शिक्षकों की कमी को दूर कराने एवं बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाने की दिशा में पहली प्राथमिकता के तौर पर प्रयास करूंगी। साफ-सफाई लाइट व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान रहेगा ताकि नगर पंचायत अकबरनगर का सर्वागीण विकास हो सके।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More