मधेपुरा: मृतक परिजन को पौधा भेंट कर की एक खास पहल की शुरुआत,चारोओर हो रही है प्रशंसा।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

👉संस्था के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा किसी प्रियजन की मृत्यु के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक पौधा लगाना एक सार्थक तरीका है।

बिहार न्यूज़ लाईव मधेपुरा डेस्क: जिला संवाददाता रंजीत कुमार

- Sponsored Ads-

जिले के चौसा प्रखंड के अरजपुर पश्चिमी पंचायत की पूर्व मुखिया आयरन लेडी सरिता सुमन के निधानोंप्रांत
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ ने एक खास पहल शुरू की। पगड़ी रस्म के दौरान संस्था के अधिकारियों ने मृतक परिजन के मुखिया सह भाजपा नेता सुबोध कुमार सुमन को एक वट व्रिक्ष का पौधा प्रदान किया।इस पहल की चारो ओर प्रशंसा हो रही है। लोग कहते हैं आवश्यकता से जुड़ी वस्तुओं को उपहार में देते तो सबने देखा था लेकिन पौधा उपहार के रूप में पहली बार देखा तो चर्चा शुरू हो गई।लोग इस उपहार को पर्यावरण की रक्षा के लिए बड़ा संदेश मान रहे हैं।

संस्था के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी, सचिव संजय कुमार सुमन ने कहा कि वैसे तो किसी प्रियजन के चले जाने पर हमेशा दुख होता है, लेकिन शायद कोई उनकी याद में एक पेड़ लगाकर सांत्वना पा सकता है।उन्होंने इच्छुक लोगों से अपील भी की है कि वह आगे आकर इस प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं और अपने परिजनों की याद हमेशा के लिए संजोकर रख सकते हैं। चौसा में हरियाली बढ़ाने के लिए जन सहयोग बेहद जरूरी है। ऐसे में इस सोच पर काम किया जा रहा है, जो लोगों के सहयोग से ही होगा। यदि कोई व्यक्ति अपने परिवार के किसी मृत व्यक्ति की स्मृति में पौधा लगाना चाहता है तो वह संस्था से संपर्क कर सकता है।

संस्था के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि किसी प्रियजन की मृत्यु के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक पौधा लगाना एक सार्थक तरीका है। उनके नाम पर एक पेड़ या पौधा समर्पित करने से उनकी याद जीवित रहती है, और वर्षों तक इसे बढ़ते हुए देखना आने वाले वर्षों के लिए सुकून दे सकता है।

इस मौक़े पर संस्था के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला परिषद सदस्य रीता देवी, चौसा पूर्वी के मुखिया प्रतिनिधि मदन मंडल, मोरसंडा मुखिया शेखर पासवान , सरपंच रतन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुशील कुमार यादव,पूर्व पैक्स अध्यक्ष योगेश कुमार, नित्तम कुमार गाँधी,राकेश कुमार,ओम प्रकाश कुमार,जितेन्द्र कुमार,धीरज ,प्रदीप कुमार डा के के सक्सेना,पूर्व मुखिया सुबोध ऋषिदेव, मतस्यजीवी अध्यक्ष सुबोध सिंह, शिक्षक जवाहर चौधरी, जयप्रकाश मंडल मणिकांत सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल,सुबोध कुमार पासवान,
आदि उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article