Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

मधेपुरा: तमोट परसा में पेड़ से लटका मिला एक महिला की शव, ग्रामीणों ने जताया हत्या की आशंका।

128

- sponsored -

 

 

:मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस कर रही गहन अनुसंधान :

:पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हीं हो पाएगा खुलासा हत्या है या आत्म हत्या:

 बिहार न्यूज़ लाईव मधेपुरा डेस्क:  जिला संवाददाता रंजीत कुमार

- Sponsored -

मधेपुरा में पेड़ से लटका मिला एक महिला की शव, ग्रामीणों ने जताया हत्या की आशंका, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस कर रही है गहन अनुसंधान। दरअसल मामला भर्राही थाना क्षेत्र और मुरलीगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाको के तमोट परसा वार्ड संख्या 02 का है। वहीं मृतका की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तमोट परसा,वार्ड संख्या 02 निवासी विपिन सिंह की 45 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतका रंजू देवी की पुत्री निशा कुमारी का कुछ दिनों से धुरगांव,वार्ड संख्या 12 निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र विभूति सागर से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था और कल शाम से ही निशा अपने घर से गायब थी, जिस कारण रंजू देवी काफी परेशान थी। मृतका के पति विपिन सिंह भी बाहर गए हुए थे।

 

घर में सिर्फ मृतका और उसकी पुत्रवधू कोमल हीं मौजूद थी। बीते रात सभी खाना पीना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह उठकर देखा तो रंजू देवी का शव घर के बाहर गले में रस्सी के सहारे एक पेड़ पर लटकता मिला। आसपास के लोगों के सहयोग से शव को पेड़ से उतारा गया एवं घटना की जानकारी तत्काल भर्राही व मुरलीगंज थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते हीं भर्राही एवं मुरलीगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतका की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है।

 

वहीं इस घटना को लेकर मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि एक महिला का पेड़ में लटका हुआ शव मिलने की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। बहरहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,पोस्टमार्टम के बाद हीं कुछ साफ हो पाएगा महिला की हत्या हुई है या सुसाइड का मामला है,पुलिस हर विंदू पर गहन अनुसंधान कर रही है।

 

वहीं ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं हालांकि यह जांच का मामला है। वहीं इस मामले को लेकर जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास और ग्रामीण शिवमणि सिंह ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग मधेपुरा एसपी संदीप सिंह से की है उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी हैं उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाय।।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More