Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अजमेर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री यादव के बेटे वैभव की शादी पुष्कर में होगी

229

 

* ⁠विवाह में दोनों पक्षों के कुल 200 मेहमान शामिल
⁠* शुक्रवार व शनिवार दो दिन का वैवाहिक कार्यक्रम
*राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे

 बिहार न्यूज़ लाईव पुष्कर/अजमेर डेस्क: (हरिप्रसाद शर्मा)मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी को पुष्कर स्थित पुष्करा रिसोर्ट में होगी। शादी में वैभव के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा कुछ ही नेताओं को आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विवाह में शिरकत करेंगे। पहले बताया जा रहा था कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे की शादी भव्य होगी। जबकि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. यादव ने धारणा बदली है ।अब विवाह समारोह को सादा ही रखा जाए।
शादी समारोह बूढ़ा पुष्कर बायपास स्थित पुष्करा रिजॉर्ट में होगा। इसी तरह होटल सहदेव बाग में मेहमानों के रुकने की व्यवस्था की गई है।

पुष्कर में वैभव यादव की शादी हरदा की रहने वाली शालिनी यादव से हो रही है। शालिनी एक किसान परिवार से हैं और उनके पिता सतीश यादव हरदा के प्रतिष्ठित किसान हैं।
मुख्यमंत्री यादव के बेटे वैभव यादव का विवाह समारोह में कई वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां शामिल होंगी।
सूत्रों के अनुसार शादी में दोनों पक्षों से कुल 200 मेहमान ही शामिल होंगे। इसमें भी वधू पक्ष से 60 और वर पक्ष के 140 लोग शामिल होंगे।

*माता पूजन , गणेश पूजन उज्जैन में हुआ
वैभव और शालिनी की शादी के मुख्य कार्यक्रम 23 और 24 फरवरी को होंगे। इसी वजह से नीमच के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधे पुष्कर के लिए रवाना हो गए।

 

उज्जैन में विवाह पूर्व के आयोजन हो चुके हैं। इनमें मातापूजन, गणेश पूजन परिवार के साथ किया जा चुका है। बाकी के सभी समारोह पुष्कर में ही हो रहे हैं। शुक्रवार शाम को हल्दी-मेहंदी आदि की रस्म अदा होगी। शनिवार को बरात, तोरण, वरमाला, पाणिग्रहण संस्कार, आशीर्वाद समारोह के साथ प्रीतिभोज का आयोजन होगा।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More