बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: छपरा, दिनांक 07 जनवरी 2023 को श्री चित्रगुप्त समिति छपरा के अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति की आमसभा राज्य सम्पोषित सारण कमर्शियल एकेडेमी भगवान बाजार के सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में श्री चित्रगुप्त वंदना के साथ सम्पन्न हुई। आमसभा में कार्यालय सचिव अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा विगत वर्ष के बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया
जिसे सर्वसम्मति से संपुष्ट किया गया। समिति के महासचिव विमल कुमार वर्मा ने वर्ष 2023 के चित्रगुप्त पूजनोत्सव के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया जिसे आमसभा द्वारा आम सहमति से स्वीकृति प्रदान की गयी। आमसभा में श्री चित्रगुप्त समिति के संविधान संशेधन की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुये समिति के उपाध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव के संयोजन में प्रो0डा0के0पी0श्रीवास्तव प्राचार्य नंदलाल सिंह कालेज, प्रो॰डा0 सुशील कुमार श्रीवास्तव प्राचार्य राजेन्द्र कालेज, डा0 विधाभूषण श्रीवास्तव, पारस नाथ श्रीवास्तव अधिवक्ता, अखिलेश प्रसाद, मनीष रंजन सहायक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार को उपसमिति का सदस्य मनोनित किया गया।
संविधान संशोधन के बाद महिला उपसमिति एवं युवा उपसमिति का गठन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। समिति के संरक्षक गुंजेश्वर कुमार वर्मा पूर्व अपर समाहर्ता ने समिति को सशक्त बनाने के लिए चित्रांश परिवार में एकजुटता लाने की बात कही और कार्यकारिण समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित किये जाने की बात कही। आमसभा द्वारा नगर थाना चौक पर टावर के अंदर लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थापित करने हेतु डा0 विधाभूषण श्रीवास्तव को अधिकृत किया गया। समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा आमसभा के सदस्यों के प्रश्नों का तार्किक एवं विवेकपूर्ण उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया गया।
आमसभा में नगर निगम के लिए योग्य मेयर प्रत्याशी का चयन कर समिति में समन्वय स्थापित करके एकजुटता के आधार पर मत देने का निर्णय लिया गया इसके लिए चुनाव के पूर्व अंतिम बैठक करने का भी निर्णय हुआ। छपरा के सभी वार्ड में वार्ड समिति के गठन पर भी चर्चा की गयी और इस बिन्दु पर युक्तियुक्त निर्णय शीध्र लेने का प्रस्ताव पारित किया गया। आमसभा में समिति के कई विकासात्मक कार्यो एवं शहर की समस्याओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया और इसे क्रमबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में लगभग 73 चित्रांश शामिल हुये। मुख्य रूप से संयुक्त महासचिव राकेश नारायण सिन्हा, संगठन सचिव अभिषेक रंजन, राजेश कुमार सिन्हा, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा प्रभाकर रंजन कोषाध्यक्ष हरिकिशोर प्रसाद, अनूप कुमार श्रीवास्तव, सुबोध कुमार श्रीवास्तव, अजय सहाय, मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार वर्मा, रविश कुमार रवि, सुभाष भास्कर सुबोध, रूपेश नंदन, अरूण कुमार श्रीवास्तव शामिल हुये। धन्यवाद ज्ञापन राकेश नाराण सिन्हा ने किया।