Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: पैक्स अध्यक्ष प्रकाश सिंह के निधन पर सांसद राजीव प्रताप रुडी मर्माहत…..

224

 

 

• मेरे प्रबल हितैषी, एक बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश सिंह की भरपाई संभव नहीं: रुडी
• बेहतर इलाज के लिए परिजन सांसद रुडी से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने पर कर रहे थे विमर्श

बिहार न्यूज़ लाईव / सारण डेस्क:  अमनौर(सारण)अमनौर कल्याण पंचायत के तीसरी बार के पैक्स अध्यक्ष और गोसी अमनौर निवासी ओंकार नाथ सिंह उर्फ प्रकाश सिंह के निधन पर सारण सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने रविवार की देर सँध्या उनके घर पहुँच परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की है। मृतक के भाई पूर्व मुखिया ओम प्रभात सिंह शिक्षक आलोक सिंह उनके एकलौता पुत्र ने घटना की वृतांत सांसद को सुनाया।घटना को सुन काफी भाऊक हुए।

उन्होंने कहा कि मृतक मेरे प्रबल हितैषी, एक बेहतर सामाजिक कार्यकर्ता अब
हम लोगों के बीच नहीं रहे। प्रकाश सिंह के निधन से अत्यंत मर्माहत हूँ। वे एक पारिवारिक सदस्य के रूप में मुझसे जुड़े हुए थे। मेरे प्रति उनका काफी योगदान रहा है। उनके असामयिक निधन से वर्तमान दौर में भरपाई होना संभव नहीं है।

मालूम हो कि 21 जुलाई को हथियार से लैश अपराधियों ने मुजफ्फरपुर के प्रोपर्टी डीलर आशुतोष शाही पर हमला कर दिया था। इस हमले में पांच लोगों को गोली लगी थी। इसी हत्याकांड में अमनौर के पैक्स अध्यक्ष प्रकाश सिंह को भी गोली लगी थी। आशुतोष शाही और उनके एक बॉडीगार्ड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि प्रकाश सिंह पटना के मेडीवर्सल अस्पताल में इलाजरत थे। उपच्चार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सांसद रूढ़ी ने कहा अस्पताल में भर्ती होने के बाद से मैं नियमित रूप से प्रकाश सिंह के परिवारजनों से और अस्पताल में चिकित्सकों से बात कर हालचाल ले रहे थे। उनकी सेहत में सुधार न होता देख परिजन बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने के लिए विमर्श भी कर रहे थे। इसी बीच यह दुःखद खबर प्राप्त हुई। सांसद रुडी ने कहा कि हाल ही में दुरभाष पर बातचीत हुई थी, और इस प्रकार का दुःखद समाचार सुन कर सहसा विश्वास ही नही हो पा रहा था। प्रकाश सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र के लोगों की हर तरह से सहायता करते रहे है।इस मौके पर डॉ सत्येंद्र सिंह पिन्टू भगत समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More