सारण: मशरक में गोंड आदिवासियों की प्रकृति पूजा का आयोजन, श्रम संसाधन मंत्री बने मुख्य अतिथि

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: मशरक प्रखंड क्षेत्र के बहरौली पंचायत भवन परिसर में गोंड आदिवासियों द्वारा धूम धाम से जय सेवा, जय बड़ा देव, सेवा जोहार प्रकृति पूजा समारोह आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम और डॉ सुजाता सुम्ब्रुई सदस्य बिहार राज्य महिला आयोग सह सचिव बिहार राज्य गोंड आदिवासी महासभा बिहार प्रदेश ने पहुंच सभी को सम्बोधित किया।

 

मौके पर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह के पुत्र रितुराज सिंह और प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बहरौली मुखिया अजीत सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें। मौके पर सभी आगत अतिथियों का बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने अंग वस्त्र और आम का फलदार पौधा देकर सम्मानित किया। मौके पर गांव की लड़कियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article