Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: नप चुनाव में जीते नवनिर्वाचित प्रत्याशियों ने लिया शपथ

256

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /भागलपुर अकबरनगर : पिछले महीने हुए नगर पालिका चुनाव एवं मतगणना के बाद नप चुनाव में जीते प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को कराया गया। शपथ ग्रहण होने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रत्याशी अपना अपना कार्यभार अगले पांच सालों के लिए संभालेंगे।वहीं अकबरनगर को नगर पंचायत बनाने के बाद पहली बार निकाय चुनाव हुआ था। जिसमें जीते प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण सुल्तानगंज प्रखंड मुख्यालय ने जिला से नियुक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा शपथ दिलाया गया।

 

इस दौरान नवगठित अकबरनगर से नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद पद की प्रत्याशी किरण देवी उप मुख्य पार्षद अनिल कुमार,वार्ड एक से वार्ड पार्षद आशा देवी,वार्ड दो से वार्ड पार्षद परमीता देवी,वार्ड तीन से वार्ड पार्षद कहाँकंशा परवीन, वार्ड चार से वार्ड पार्षद गणेश साह,वार्ड पाँच से वार्ड पार्षद शंकर दास,वार्ड छह से वार्ड पार्षद पूनम देवी,वार्ड सात से वार्ड पार्षद निशु प्रिया, वार्ड आठ से वार्ड पार्षद पिंटू कुमार,वार्ड नौ से वार्ड पार्षद कन्हैया कुमार,वार्ड दस से वार्ड पार्षद झगमाया देवी,वार्ड ग्यारह से वार्ड पार्षद अमृता देवी ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया। शपथ लेकर प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्र को विकास की धारा से जोड़ने की बात कही। इस दौरान मुख्य पार्षद किरण देवी ने बताई की आज यानी शुक्रवार को शपथ ग्रहण संपन्न हो गया। शपथ ग्रहण संपन्न होने के बाद अब जल्द तिथि को तय कर पार्षदों के साथ बोर्ड की बैठक की जाएगी।

 

जिसमें सभी वार्ड के विकास से जुड़े जनसमस्या पर चर्चाएं की जाएगी। सारे वार्डो की स्थिति से अवगत होकर नगर पंचायत अकबरनगर के विकास के लिए क्या करना चाहिए, क्या उचित होगा सभी पार्षदों के साथ समन्वय बैठा कर क्षेत्र के जनता से भी सलाह ली जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता नगर पंचायत अकबरनगर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना एवं शिक्षा पर जोर देना है।

फ़ोटो:: प्रखंड मुख्यालय में शपथ लेती अकबरनगर की मुख्य पार्षद किरण देवी

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More