Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

इंडो नेपाल सोसल सर्विस आइकोनिक अवार्ड से नवाजे गए एनजेए के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार मिश्रा

145

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव जनकपुर के सांसद रामाशीष यादव, बीरगंज की सांसद बीना शर्मा ने मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर की सम्मानित/। जिला संवाददाता रंजीत कुमार। 9 जून 24 (रविवार) को रौनियार सेवा समिति जनकपुर धाम, (नेपाल) में द ग्रीन भारत टाइम्स (वर्ल्डवाइज मैगजीन) के द्वारा इंडो- नेपाल कॉन्फ्रेंस और अवार्ड शिरोमणि का आयोजन किया गया। जिसमें नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएश (भारत) के बिहार प्रदेश के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को इंडो नेपाल सोसल सर्विस आइकोनिक अवार्ड से जनकपुर के सांसद रामाशीष यादव, वीरगंज के सांसद वीणा शर्मा, निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के अंतरराष्ट्रीय महिला निर्देशक पूजा गुप्ता, डॉ. सौरभ एवं द ग्रीन भारत टाइम्स (वर्ल्डवाइज मैगजीन) के फाउंडर/सीओ नीरज गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निरोजा ग्रीन इंडिया फाउंडेशन परिवार के द्वारा किया गया था। जिसमें 30 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों को अपने- अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

 

वहीं इंडो नेपाल सोसल सर्विस आइकोनिक अवार्ड से नवाजे गए नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन (बिहार) के प्रदेश सचिव ने इसके लिए द ग्रीन भारत टाइम्स (वर्ल्डवाइज मैगजीन) के फाउंडर / सीओ नीरज गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है अगर आज हम इस बारे में नहीं सोचेंगे और करेंगे तो आने वाला समय बड़ा ही भयानक होगा और हो सकता है। श्री मिश्रा ने बताया कि सभी सेवाओं के साथ-साथ हमारे जीवन में पर्यावरण भी जरूरी है पेड़ लगाने के साथ-साथ हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का भी बहिष्कार करना होगा, प्लास्टिक बहुत ही खतरनाक है जो हजारों साल में भी गलता नहीं है।प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति खुद को और आने वाली संतति को जागरूक करना होगा।

 

वहीं श्री मिश्रा को इंडो नेपाल सोसल सर्विस आइकोनिक अवार्ड से नवाजे जाने पर एन जे ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव संजय सुमन, प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष सी के झा, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रियंका कुमारी, अरुण भारती, पप्पू कुमार, कोसी प्रमंडलीय अध्यक्ष शंकर कुमार, मधेपुरा जिला अध्यक्ष डॉ. सुलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, सविता नंदन, अभिमन्यु सिंह, अरुण कुशवाहा, संजीव कश्यप, रजनीकांत ठाकुर, गौरव कबीर, विनोद बिनीत, बिपिन बिहारी, मनीष अकेला, अभिषेक आचार्य, इमदाद आलम, साजन कुमार, सहंसा कैफ सहित कई पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More