Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: माँझी की प्रखण्ड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक में एक भी समिति सदस्य नही हुआ उपस्थित

544

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क माँझी। माँझी की प्रखण्ड प्रमुख कमला देवी तथा उप प्रमुख मनोज सिंह के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सोमवार को बुलाई गई बैठक में एक भी समिति सदस्य उपस्थित नही हुआ। बाद में बैठक सम्पन्न कराने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवम रिविलगंज के बीडीओ लालबाबू पासवान तथा माँझी के बीडीओ रंजीत सिंह ने समिति सदस्यों को एक घण्टे का अतिरिक्त समय दिया इसके बावजूद एक भी सदस्य बैठक में नही पहुँचा। ततपश्चात पदाधिकारी द्वय ने दोपहर एक बज कर तीस मिनट पर बैठक की समाप्ति की घोषणा कर दी गई और इस तरह प्रमुख व उप प्रमुख की कुर्सी पूर्ववत बरकरार रह गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में शामिल होने के लिए निर्धारित समय ग्यारह बजकर 30 मिनट से पहले ही प्रमुख विरोधी गुट के एक दर्जन से अधिक समिति सदस्य प्रखंड मुख्यालय पर पहुँच गए थे तथा वे सभी प्रमुख समर्थक सदस्यों के बैठक में पहुँचने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

 

लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक अपनी रणनीति के तहत बैठक छोड़कर प्रमुख समर्थक सदस्यों के दूसरे प्रदेश में भूमिगत होने की वजह से शेष समिति सदस्य भी बैठक में शामिल नही हो सके और अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की उनकी योजना सफल नही हो सकी। इस नाटकीय घटनाक्रम के सत्तासीन प्रखंड प्रमुख कमला देवी व उप प्रमुख मनोज सिंह की कुर्सी यथावत बरकरार रहा गई। बाद में सत्तापक्ष के सदस्यों का घण्टों इंतजार करने के बाद विपक्षी गुट के सदस्य अपने अपने घर लौट गए।

 

उधर कथित रूप से दूसरे प्रदेश में भूमिगत प्रमुख व उप प्रमुख समर्थक समिति सदस्यों ने जमकर जीत का जश्न मनाया तथा अपनी जीत का जश्न मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है।

 

 

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More