Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए 17 नंबर है खास, जानिए क्यों

672

 

बिहार न्यूज़ लाइव/ 17 वीं लोकसभा में आजमगढ़ से चुनकर सांसद बनने वाले और लोकप्रिय फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए 17 नंबर बेहद भाग्यशाली साबित हो रहा है। तभी उन्हें पहले 17 वें लोकसभा में जनता के प्रतिनिधित्व का मौका मिला और अब उन्हें विगत 17 सालों से विनोद गुप्ता द्वारा आयोजित हो रहे भोजपुरी सिनेमा जगत के सबसे पुराने, सबसे प्रतिष्ठित एवं सबसे विश्वसनीय जूरी बेस्ट 17वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला है। इसे महज संयोग कहेंगे या फिर डेस्टिनी, लेकिन सच है कि 17 नंबर उनके लिए बेहद लकी साबित होता रहा है। मालूम हो कि प्रसिद्ध फिल्म ट्रेडिंग और आईटी कंपनी आई ईव एरा व अशोक प्रसाद अभिषेक के द्वारा प्रस्तुत और ए बी 5 मल्टीमीडिया द्वारा आयोजित 17वां भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 रंगारंग कार्यक्रम के बीच मुंबई के अथरवा कॉलेज में संपन्न हो गया।
 
लिंक : https://youtu.be/OJ3x2LIFm7w
इस अवॉर्ड समारोह में निरहुआ की मौजूदगी खास तौर पर रही, जहां उन्होंने नए व पुराने कलाकारों के साथ रूबरू हुए और उन्होंने अपनी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान के लिए खुद भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड प्राप्त किया, जिसका वहाँ मौजूद सभी लोगों ने तालियों के शोर के साथ अभिनंदन भी किया। इस अवॉर्ड को लेने के बाद निरहुआ ने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार हैं। हम सभी परिवार की तरह काम करते हैं। सबकी मेहनत होती है। और जब सभी क्षेत्र के लोगों को सम्मान मिलता है, तो लगता है कि हमारे परिवार के सदस्य को सम्मान मिल रहा है, जिन्होंने बड़ी मेहनत से फिल्म बनाई। सबकी मेहनत सफल हुई। इसलिए अवॉर्ड समारोह में आना अच्छा लगता है।

निरहुआ ने कहा कि जब हम ऐसे आयोजनों में आते हैं। तो यहाँ देखते हैं कि हमारे परिवार में नया सदस्य और भी आ रहा है। उन्हें देखने का मौका मिलता है। उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इससे हमारा परिवार बड़ा होता है। हम इस आयोजन के लिए विनोद गुप्ता, अशोक प्रसाद अभिषेक और इसके सभी सदस्यों को भी बधाई देते हैं, जिन्होंने भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड को अनवरत चलाने का बीड़ा उठाया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More