Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को दिलाई गई शपथ

381

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव/ भागलपुर डेस्क अकबरनगर: मोहित कुमार/ नगर पंचायत अकबरनगर के सशक्त स्थाई समिति की गठन के बाद सभी सदस्यों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई। जिसमें मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित अन्य तीन वार्ड पार्षद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय अकबरनगर में आयोजित किया। लोक निवारण शिकायत पदाधिकारी अरुण प्रकाश ने सभी सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

मुख्य पार्षद किरण देवी, उपमुख्य पार्षद अनिल कुमार के साथ वार्ड आठ के पिंटू कुमार, वार्ड तीन की वार्ड पार्षद कहकंशा परवीन, वार्ड दस की पार्षद झगमाया देवी को पद एव गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नगर पंचायत अकबरनगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।क्षेत्र के विकास कार्य को पटरी पर लाने के लिए जल्द बैठक करने का निर्णय लिया। पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद द्वारा सशक्त समिति के सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

 

इस दौरान मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि सशक्त स्थाई समिति के तीन सदस्य के अलावा भी जो भी वार्ड पार्षद हैं। उनके समन्वय से सारी कार्य योजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा।ज्ञात हो कि सशक्त समिति में तीन मनोनीत सदस्य के अलावा मुख्य एवं उपमुख्य पार्षद पदेन सदस्य होते हैं। दरअसल इस समिति के पास नगर परिषद के संचालन व महत्वपूर्ण मामलों में बहुमत से निर्णय लेने का महत्वपूर्ण अधिकार होता है। इस मौके कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार, वार्ड पार्षद गणेश साह, सहित विभाग के कई लोग मौजूद रहे।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More