Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जयपुर: 15 अगस्त को मंत्रियों को जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराने की दी ज़िम्मेदारी….

249

 

 

डॉ.कल्ला बीकानेर, धारीवाल कोटा, अजमेर में संभागीय आयुक्त फहराएंगे तिरंगा

बिहार न्यूज़ लाइव जयपुर डेस्क:  जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को 29 जिलों और संभागीय स्तर पर मंत्रियों को विभिन्न जिलों के समारोह में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी है।

 

जबकि जयपुर मुख्यालय सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और 20 जिलों में कलेक्टर और संभाग में संभागीय आयुक्त तिरंगा फहराएंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग के विशिष्ट शासन सचिव शैली किसनानी ने रविवार को आदेश जारी कर शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला को बीकानेर, यूडीएच मंत्री को कोटा, राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी को बालोतरा, चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा को गंगापुर सिटी, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को सीकर, जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी को नीम का थाना, राजस्व मंत्री रामलाल जाट को शाहपुरा जिला मुख्यालय पर तिरंगा कराने की जिम्मेदारी दी है।

जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत मालवीय को बांसवाड़ा, खान मंत्री प्रमोद भैया जैन को बारा, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को डीग, पंचायत मंत्री रमेश मीणा को करौली, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना को चित्तौड़, प्रताप सिंह खाचरियावास को केकड़ी, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री साले मोहम्मद को फलोदी, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश को दोसा, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव को ब्यावर, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री को अलवर, राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल को अनूपगढ़, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत को खैरथल, यातायात राज्यमंत्री बृजेंद्र ओला को चुरू, कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा को टोंक, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान को दूदू, जनजाति राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया को सलूंबर, खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना को बूंदी, ऊर्जा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी को डीडवाना-कुचामन, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव को कोटपूतली-बहरोड, श्रम राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई को सांचौर, तकनीकी राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग को भरतपुर और सरकारी को सचेतक महेंद्र चौधरी को नागौर जिले में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More