सिवान: कांग्रेस का नूक्कड़ सभा आयोजित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / सिवान डेस्क: हसनपुरा (सीवान) प्रखंड के हसनपुरा में सोमवार को जय भारत सत्याग्रह अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मंसूर खान की अध्यक्षता में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा का संचालन जिला अध्यक्ष डॉ विधु शेखर पांडे ने किया।

 

सभा को संबोधित करते हुए डॉ शेखर पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में अडानी और मोदी के गठजोड़ का पर्दाफाश करके रहेगी। जनता के बीच देश बेचने के सत्य को बताएगी। मोहम्मद हक ने कहा कि राहुल गांधी सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, और मोदी जी झूठ का पुलिंदा है।डॉक्टर एहतेशाम अहमद ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने तमाम झूठे वादे किए हैं।

- Sponsored Ads-

 

यह अमृत काल की जगह मित्र काल बनकर के रह गया है। हाफिज जुबेर आसिम ने कहा कि कांग्रेस सत्याग्रह पूरे देश में चला रही है। जनता अब सब समझने लगी है। हिंदू मुस्लिम की राजनीति बहुत ज्यादा दिनों तक चलने वाले नहीं है।

 

सभा को प्रमुख रूप से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जावेद अली, मोहम्मद इरफान, जमाल अहमद, आकिब खान, मुस्ताक अली, सोनेलाल व अनिल कुमार ने संबोधित किया। मौके पर महमद तस्लीम,गोपाल,श्यामा साह, कलाम, बहारन सहित अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article