अररिया: गोली कांड के मुख्य आरोपी अनुप सिंह की गिरफ्तार नहीं होने से लोगों में आक्रोश….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

फोटो: रानीगंज बाजार स्थित व्यवसायी गोली कांड से पिड़ित व्यवसाई अपने पिता के साथ।

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क:  वरीय संवाददाता अंकित सिंह।  अररिया। रानीगंज बाजार स्थित व्यवसायी विकास भगत गोली कांड घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन मुख्य आरोपी अनुप सिंह को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी अनुप सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने से रानीगंज बाजार निवासी व्यवसायी विकास भगत का परिवार भय के माहौल में जीने को विवश हैं। जबकि घटना के दस दिन बीत गए। गोली कांड के आरोपी अनुप सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने से विकास भगत का परिवार के सदस्य भय का माहौल में जी रहा है। हालांकि की नवपदस्थापित रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा गोली कांड के अभियुक्त पाताल में भी छिपा होगा आरोपी अनुप सिंह को पाताल से खींचकर गिरफ्तारी की जाएगी। जबकि पिड़ित विकास भगत कहते हैं घटना के दस दिन बीत गए पुलिस प्रशासन के द्वारा आरोपी अनुप सिंह की गिरफ्तारी नहीं किया गया है। व्यवसाई विकास भगत का आरोप है आरोपी अपनी ऊंची पहुंच एवं पैसे के बल पर पुलिस प्रशासन का मुंह बन्द कर दिया है। व्यवसाई विकास भगत का कहना है आरोपी द्वारा पूर्व में भी मुझे धमकी दी गई है। मुकदमा करोगे तो जेल से आने के बाद गोली मार देंगें।एक तरफ रानीगंज बाजार के व्यवसाईयों का कहना है आरोपी अनुप सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करेंगें। बताते चलें की दिनांक 17 अगस्त 2023 को रात्रि के आठ बजे बैखौफ अपराधी अनुप सिंह,सुदन सिंह व्यवसाई विकास भगत को गोली मारकर घायल कर दिया।

- Sponsored Ads-

 

पुलिस अधिकारी द्वारा घटना की सीसीटीवी फूटेज के आधार पर गहन पड़ताल के बाद गोली कांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। आरोपी सुदन सिंह,अनुप सिह पूर्व से मोबाईल या फिर मैसैज कर व्यवसाई विकास भगत से बतौर रंगदारी बीस लाख रुपया थार गाड़ी डिमांड कर रहा था। व्यवसाई विकास भगत के द्वारा रंगदारी बीस लाख का थार गाड़ी नहीं देने पर ऐसी घटना को अंजाम दिया गया था।

- Sponsored Ads-

Share This Article