Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: दहेज के कारण पल्लवी की हुई हत्या

340

 

बिहार न्यूज़ लाइव  /अंकित सिंह/भरगामा (अररिया) डेस्क:  दहेज के कारण भरगामा प्रखंड स्थित विषहरिया पंचायत के पल्लवी कुमारी को रानीगंज थाना क्षेत्र के बेंगवाही पंचायत स्थित वार्ड 02 में कथित रुप से बेरहमी पूर्वक हत्या की गई। पल्लवी कुमारी उम्र 19 वर्षीय की हत्या से परिजन सहित क्षेत्र में मायूसी छाया हुआ है।

 

जानकारी अनुसार भरगामा प्रखंड स्थित विषहरिया पंचायत निवासी कृत्यानंद मंडल आठ माह पूर्व हिन्दू रिति रीवाज से अपनी बेटी पल्लवी कुमारी की शादी रानीगंज प्रखंड स्थित बेंगवाही पंचायत वार्ड 02 निवासी पंचम मंडल के पुत्र नीरज कुमार मंडल से की थी। इस बीच कृत्यानंद मंडल से दहेज की मांग कर रहे थे।

 

शुक्रवार की संध्या परिजनों ने पल्लवी कुमारी से बात की थी। उसके आधे घंटे बाद  पड़ोसी के द्वारा फोन किया गया कि आपकी बेटी इस दुनिया में नहीं है। जिसके बाद परिजन विषहरिया से आनन-फानन में बेंगवाही पहुंचे। वहां जाकर देखा पल्लवी कुमारी घर में अकेले पड़ी हुई है घर के बांकी सदस्य घर छोड़कर भाग गए थे। जिसके बाद रानीगंज थाना पुलिस को जानकारी दी गई। तत्पश्चात रानीगंज थाना पुलिस ने घटना स्थल से लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया।

 

अररिया में पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले को लाश सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद लाश को लेकर भरगामा प्रखंड अंतर्गत विषहरिया पंचायत के वार्ड नंबर 02 में लड़की के मायके में दाह संस्कार किया गया।

 

वहीं ग्रामीण और अपना अधिकार पार्टी के महासचिव असलम वेग,पूर्व सरपंच नजाम विषहरिया पहुंच पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दिया। पल्लवी कुमारी की हत्या किये जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पल्लवी की हत्याओं की खबर सुनते ही घर में खाना पकना बंद है।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More