Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

पानापुर(सारण):सुप्रसिद्ध चिकित्सक व भाजपा नेता डाॅ0 प्रभात मिश्रा का निधन

136

पानापुर (सारण)प्रखंड के पानापुर गांव निवासी सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं भाजपा नेता डा. प्रभात मिश्रा का शनिवार की देर शाम असमायिक निधन हो गया। चिकित्सक के निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौर गई। बताया जा रहा है कि डा. प्रभात मिश्रा की दो दिन पहले तबियत बिगड़ी थी। घरवाले इलाज के लिए पटना ले गए थे।

इसी दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई। खबर मिलते ही तरैया विधायक जनक सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने मृत चिकित्सक के घर पहुंंच उनके स्वजनो को ढाढस बंधाया। रविवार की दोपहर सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल मृत चिकित्सक घर पहुंचे एवं स्वजनो को ढाढस बंधाते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की। डा. प्रभात मिश्रा की क्षेत्र में एक अलग पहचान थी।

वे मृदभाषी व काफी सुलझे हुए ब्यक्ति थे। जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाते थे। पानापुर में संचालित पंडित दिनदयाल उपाध्याय अस्पताल के संचालक थे। शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे। कई बार उन्हें पानापुर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। जिला चिकित्सा मंच में सदस्य के रूप में कई सालो तक जुड़े रहे। उनके निधन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार गिरि, रामज्ञास चौरसिया, अभिषेक सिंह, मुखिया सत्येंद्र तिवारी, अमरेंद्र सिंह, सुरेंद्र पंडित, उमेश कुशवाहा, कुंदन सिंह तरैया के भाजपा नेता संजय सिंह, अमरनाथ सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More