Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

मधेपुरा। भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के पंचायत दौरा ने भाजपाई में भरा जोश,मंडल कमिटी गठन पर भी हुई चर्चा

516

🔴 मुखिया ध्रुव  को प्रदान की गई भाजपा का  43वां स्थापना दिवस की मैगजीन “अपना रास्ता” ।

रिपोर्ट : पुष्पम कुमार | उदाकिशुनगंज।

प्रखंड के भाजपा उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल के नव मनोनीत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने मनोनयन के बाद क्षेत्र भ्रमण करना शुरू कर दिया है।

बताते चलें कि 2023 के अप्रैल माह के द्वितीय सप्ताह में पूर्व भाजपा मंडल कमिटी भंग कर नया मंडल अध्यक्ष को मनोनीत किया गया। इसके बाद से ही मंडल कमिटी विस्तार हेतु कार्रवाई वर्तमान अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह द्वारा तेज कर दी गई। उदाकिशुनगंज दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह द्वारा मोर्चा और प्रकोष्ठ का गठन हेतु कार्यकताओं के साथ मिलकर,टेलीफोनिक तथा पंचायत में विचार – विमर्श करने का शिलशिला जारी कर दिया । जो भाजपा के इतिहास में पहली बार देखी जा रही है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश भर दिया।

क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता कह रहें हैं कि मंडल के गठन के इतिहास में पहली बार मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिलकर विचार- विमर्श करना शुरु कर हमलोगों का मान बढ़ाया है और हम लोगों में उत्साह को भरा भी है। कार्यकर्ता ये भी बता रहे हैं कि वर्तमान मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान तथा युवाओं और महिलाओं की भागेदारी पर विशेष बल देकर कार्य शुरू किया है जो काबिले तारीफ है। इस क्षेत्रीय दौरा में मंडल अध्यक्ष के साथ -साथ सेवानिवृत्त शिक्षक हीरा प्रसाद सिंह,अशोक कुमार सिंह,चंदन कुमार सिंह,राजेश कुमार (निशाद),भाजपा के पूर्व आइटी सेल संयोजक चंदन कुमार झा मौजूद रहे।

टीम के सभी सदस्य पहले शाहजादपुर पंचायत में भ्रमण किए उसके बाद बुधामा पंचायत में भाजपा नेता गणगण चौधरी के भाई के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद नयानगर पंचायत के वर्तमान सरपंच शुशील कुमार मंडल, खाड़ा के रविन्द्र कुमार सिंह,पंकज कुमार सिंह, देवेन्द्र सिंह,खाड़ा के पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार झा आदि कार्यकर्ताओं से सांगठनिक चर्चाएं की गई।

🔴 भाजपा का मैगजीन “अपना रास्ता” मुखिया ध्रुव को टीम द्वारा प्रदान किए गए :-

इसी दौरान मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के साथ टीम ने भाजपा नेता सह वर्तमान मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अध्यक्ष ने टीम के साथ संयुक्त रूप से भाजपा का 43वां स्थापना दिवस का एक मैगजीन “अपना रास्ता” ससम्मान प्रदान किया।

🔴 अपना रास्ता में है क्या ?

बताना जरूरी है कि “अपना रास्ता” में भाजपा का 43वें वर्ष के सफर का एक अनोखा कहानी है। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए जनसंघ तथा जनता पार्टी से लेकर भाजपा का 4 अप्रैल 1980 में गठन की जानकारी का मुख्य रुप से  उल्लेख है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार की  प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन,हर घर जल-जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित दर्जनों महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ 100वां मन की बात,जी 20 की अध्यक्षता एवं 18वां शिखर सम्मेलन जैसे अनेक कार्यों का जिक्र कर भाजपा की विचारधारा क़ी वास्तविकता को दर्शाया गया है।

इस तरह कहा जाय तो नए मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह द्वारा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी से लेकर युवा,महिला, अनुसूचित जाति के साथ-साथ भाजपा के सभी सदस्यों को एक सुत्र में बांधने का अनोखा कार्य शुरू कर संगठन को मजबूत करने में क्षेत्रीय दौरा सफल रहा।  इनके इस तरह के अनोखे कार्य से क्षेत्र की भाजपाई खुश नजर आ रहें हैं और संगठन में नई उर्जा का संचार एवं इसकी धार तेज बन रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More