देश में शांति एवं एकजुटता है जरूरी: डॉ वीरेंद्र

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

सारण/दरियापुर।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के डेरनी में अखिल भारतीय शांति और एकजुटता संगठन का जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसके दूसरे सत्र में ‘ बदलती दुनिया में लोकतंत्र का भविष्य और भारत’ विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन हुआ।जिसका उद्घाटन विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समुदायिक शक्तियों को परास्त किए वगैर विश्व में शांति नहीं आ सकती।

 

आज पूरे विश्व में अशांति है।दुनिया विध्वंस की ओर बढ़ रही है। ऐसे में शांति और एकजुटता की सख्त जरूरत है।परसा विधायक छोटेलाल राय ने कहा कि हमें जात पात धर्म संप्रदाय से ऊपर उठ कर समाज में प्रेम व भाईचारा लाने की जरूरत है।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुमार ने कहा कि पूंजीपतियों को तरजीह देने से आर्थिक व सामाजिक विषमता बढ़ रही है।जो शांति में बाधक बन रहा है।

 

जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह विकल ने कहा कि हमारा लोकतंत्र मजबूत है।हमें साम्प्रदायिक शक्तियों को बढ़ावा देने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है।सम्मलेन के संयोजक डॉ के एन सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।साथ ही अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-

 

अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल महात्मा प्रसाद गुप्ता,तृप्तिनाथ सिंह व अंबिका प्रसाद यादव ने की।व्याख्यान माला को डॉ लालाबाबू यादव,कामेश्वर सिंह विद्वान, प्रलेश के जयप्रकाश,ओमप्रकाश शर्मा,रामबाबू सिंह,मीडिया प्रभारी विजय कुमार साह,तरुण तिवारी,पूर्व जिला पार्षद राजनाथ राय,राजकिशोर प्रसाद यादव आदि ने संबोधित किया।

- Sponsored Ads-

Share This Article