Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अजमेर: पुष्कर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जन से की अपने मन की बात

391

 

*पुष्कर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जन से की अपने मन की बात

*श्री राम मंदिर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा देश के गौरव का पर्व-मोदी
*महिलाओं को पद्म सम्मान नारी वंदन का प्रतीक

बिहार न्यूज़ लाईव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) भारत नरेंद्र मोदी ने मास के अंतिम रविवार पर आज आम जन से अपने मन की बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश आजादी का अमृत काल 75 वर्ष पूर्ण हुए हे ,सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष पूर्ण हुए,देश के संविधान निर्माताओ ने संविधान की प्रतिलिपि में प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, और माता सीता को चित्रित किया है,भगवान श्री राम देश की आत्मा है,22 जनवरी को अयोध्या प्रभु के धाम में 500 सालो के संघर्ष के बाद श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पर्व पूरे देश में मनाया गया,पूरे देश ने राम ज्योति जलाई,मकर सक्रांति से 22 जनवरी तक देश के मंदिरों में सफाई अभियान चलाया गया और मंदिरों को सजाकर मंदिर निर्माण का पर्व उत्साह से मनाया गया। श्री राम मंदिर का निर्माण देश के गौरव के मंदिर का निर्माण हे।

मोदी ने कहा कि फिक्ल्ड मार्शल जो कि अंग दान के लिए लोगो को प्रेरित किया जिससे पिछले साल 1000 लोगो ने अंग दान किया जो मानव सेवा के लिए प्रेरणिय है।

साथ ही आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा की भाषा को सुगम बनाने पर चर्चा की। 26 जनवरी को महिला सशक्तिकरण कि झाकी देखी, अर्जुन पुरस्कारों को पाने वाली बेटियो की ओर ध्यान आकर्षित किया साथ ही 30 महिलाओं को पद्म सम्मान मिला ये नारी वंदन का प्रतीक है ।

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 96 करोड़ मतदाता होना गर्व की बात है जिस पर सब को बधाई दी।
अंत में 28 जनवरी लाला लाजपत राय की जन्म जयंती पर उनको नमन किया।

मन की बात सुनने वालो में भाजपा देहात उपाध्यक्ष और मन की बात जिला संयोजक ओम प्रकाश पाराशर, पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर,भाजपा देहात मंत्री राजेंद्र महावर,मन की बात देहात सह संयोजक ऋषि भाटी,भाजपा नेता मधुसूदन पाराशर भाऊ,युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य अमन पाटोदिया, पूर्व पार्षद मंजू देवी शर्मा, जितेंद्र पाराशर,पंकज सरवाडिया,गिरिराज पाराशर,मदन मस्त पाराशर,देहात मीडिया सह संयोजक नेहरू पंडित इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More