सारण: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 9 वर्षों का सेवाकाल अभूतपूर्व एवं देश को विकास कीनई दिशा देने वाला रहा है- रणजीत कुमार सिंह,

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रसर आज पूरे विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है -अशोक कुमार सिंह
प्रधानमंत्री ने देश को मजबूत सशक्त बनाने के साथ-साथ भारत को संपन्न राष्ट्र बनाने का काम किया है -धर्मेंद्र कुमार साह,

आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री के 9 वर्ष के सेवाकाल के पूर्ण होने के अवसर पर 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत संपर्क से समर्थन तहत शहर के प्रख्यात चिकित्सकों से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री एवं उनके से संबंधित पुस्तक भेट की।। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 9 वर्षों का सेवाकाल अभूतपूर्व एवं बेमिसाल रहा है!

- Sponsored Ads-

 

इन्होंने विकास के साथ-साथ देश को नई दिशा देने का काम किया है भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गोपालगंज के प्रभारी श्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रसर है आज भारत का पूरे विश्व में मान सम्मान बड़ा है , छपरा विधानसभा के प्रभारी महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 9 वर्षों का सेवाकाल अभूतपूर्व रहा प्रधानमंत्री ने देश को सशक्त राष्ट्र के साथ-साथ एक सुखी और संपन्न और मजबूत राष्ट्र बनाने का भी काम किया है

 

आज हम सब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता पदाधिकारी आज प्रबुद्ध जनों में जाकर प्रधानमंत्री के कार्यों को उनसे संबंधित पुस्तकों को देने एवं उपलब्धियां बताने का काम कर रहे तथा संपर्क से समर्थन की अपील कर रहे हैं , आज इसी क्रम में छपरा शहर के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल कुमार सिंह से आज सारण जिला भारतीय जनता पार्टी की पांच सदस्यीय टीम मिलकर सम्पर्क से समर्थन के तहत मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर एक पुस्तक भेंट किया गया

 

साथ हो दो अन्य बड़े चिकित्सक डॉ सागर दुलाल सिन्हा एवं डॉ चंदेश्वर सिंह जी को भी पुस्तक प्रदान किया गया पुस्तक भेंट करने वाले लोगों में सारण भाजपा के जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं गोपालगंज के जिला संगठन प्रभारी अशोक कुमार सिंह जिला भाजपा के महामंत्री व छपरा विधान सभा के प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार साह एवं शत्रुघ्न भक्त तथा अमनौर भाजपा के नेता सुबोध सिंह शामिल रहे।
बलवंत सिंह
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण बिहार।।
धन्यवाद

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article