Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जमुई: सिकंदरा नगर पंचायत के चेयरमैन बनी रूबी देवी।

563

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव मृगांक शेखर सिंह/जमुई  जिले के जमुई नगर परिषद और सिकंदरा नगर पंचायत चुनाव का मतगणना जमुई शहर स्थित केकेएम कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में संपन्न हुआ। मतगणना केंद्र में सर्वप्रथम सिकंदरा नगर पंचायत की मतगणना हुई जिसमें मुख्य पार्षद पद पर रूबी देवी को 1951 मत आशा देवी को 1633 मत प्राप्त हुए इस प्रकार 318 मत के अंतर से रूबी देवी मुख्य पार्षद पद पर विजय घोषित हुई।

 

उप मुख्य पार्षद पद पर सूर्य नारायण कुमार 1832 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रंजीत कुमार केसरी को 1745 मत प्राप्त हुए इस प्रकार सूर्य नयन कुमार 87 मत से उप मुख्य पार्षद पद पर विजय घोषित हुए। नगर पंचायत सिकंदरा में वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 1 से अनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सविता देवी को 39 मत से पराजित की कर विजय प्राप्त की। वार्ड संख्या 2 से गोपाल कुमार विजय घोषित हुए। वार्ड संख्या 3 से राजेश मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी छोटन यादव को 29 मत से पराजित कर विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या 4 से रिंकी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जाहिद साह को 95 मत से पराजित कर विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या पांच से साबिर हुसैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आफताब आलम को 82 मत से पराजित कर विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या 6 से रेखा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रजिया खातून को 111 मत से विजय प्राप्त किए। वार्ड संख्या 7 से अनीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गुलफाम खातून को मात्र 2 मत के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त किए।

 

वार्ड संख्या 8 से सीता देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नेहा कुमारी को 104 मत के अंतर से पराजित कर विजय प्राप्त की। वार्ड संख्या 9 से तारा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीता देवी को 63 मत से पराजित कर विजय प्राप्त की। वार्ड संख्या 10 से निशा देवी और सरिता देवी को बराबर बराबर 218 मत प्राप्त हुए जिसमें लॉटरी के द्वारा किया गया जिसमें निशा देवी विजय हासिल की। वार्ड संख्या 11 से विजय पांडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अल्ताफ खान को 76 मत से पराजित कर विजय प्राप्त किए।वहीं वार्ड संख्या 12 से विष्णुदेव रविदास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश पासवान को 71 मत से पराजित कर विजय प्राप्त किए।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More