Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के परिसर में स्वास्थ्य प्रशिक्षक की सेवानिवृत के उपलक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह किया गया आयोजित।

510

 

 

विदाई सह सम्मान समारोह के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदादिकारी डॉ.नितेश कुमार सिंह के आँख से टपके आंसू।

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में स्वास्थ्य प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार की सेवा निवृत्त के उपलक्ष में उनके विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस समारोह में उपस्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन कि सीएमओ श्रीमती सिमना,जिला शीत नियंत्रक मोहम्मद खालिद इरफान,डॉ.परवेज आलम, डॉक्टर उमाशंकर,डॉक्टर प्रमोद कुमार शर्मा,डॉक्टर विजय आनंद,स्वास्थ्य प्रबंधक खानपुर राकेश रंजन, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक श्रीमती वीणा कुमारी,स्थापना लिपिक धर्मेंद्र सिंह,प्रखंड लेखपाल श्रीमती किरण कुमारी,ब्लॉक मोबिलाइज अनिल कुमार सिंह,icn incharge श्रीमती पुष्पा कुमारी,लेबर रूम के चार्ज में श्रीमती जूही कुमारी,
कोल्ड चैन श्रृंखला के नव नियुक्त इंचार्ज श्रीमती संगीता कुमारी,एवं श्रीमती संध्या कुमारी,एएनएम सेवानिवृत्त विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम करण,सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी श्रीमती शबनम, राजेंद्र कुमार वर्मा,तेजाराम चौधरी,ANM श्रीमती नीलम कुमारी,श्रीमती विवाह कुमारी,श्रीमती पूनम कुमारी, श्रीमती मंजू कुमारी,श्रीमती मीरा कुमारी,सुश्री प्रिया भारती,श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती ललिता देवी,श्रीमती विनीता कुमारी,आशा फैसिलिटेटर श्रीमती मंजू कुमारी,श्रीमती मीरा कुमारी, श्रीमती शर्मिला भारती, श्रीमती रेणु कुमारी,श्रीमती इंदु कुमारी,लाइव इंचार्ज विनोद कुमार सिंह, फार्मासिस्ट रामानंद आरबीएसके,एएनएम श्रीमती रितिका भारती, कोरियर संदीप कुमार ठाकुर, चंदन कुमार झा,राजीव कुमार,शिव नारायण सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राणा नितेश कुमार सिंह के द्वारा सेवानिवृत जितेंद्र कुमार सिंह का विदाई सह सम्मान के साथ उन्हें मिथिला परम्परा के अनुसार अंगवस्त्र,चादर,पाग, बैग,तथा फूल की माला भेंट कर उनके कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।वही डॉ.राणा नितेश कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे समाज के चौथे स्तंभ के रूप में कई गणमान्य पत्रकार सभा में मौजूद थे।

 

जिसमें पत्रकार अर्जुन कुमार झा,पत्रकार धर्म विजय गुप्ता,पत्रकार अरविंद कुमार को विशेष सम्मान के साथ उन्हें भी चादर,पाग एवं माला से सम्मान किया गया।तथा पर्यावरण विद् त्रिपुरारी झा को भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राणा नितेश कुमार सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से एक आम का पौधा भेंट किया गया।वही उसी समय त्रिपुरारी झा की तरफ से सेवानिवृत जितेंद्र कुमार जी को आम केला एवं एक अन्य पौधा भेंट किया गया।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की समस्तीपुर जिला इंचार्ज श्रीमती डॉक्टर सीमना और मोहम्मद खालिद इरफान ने जितेंद्र कुमार का अभिनंदन किया साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राणा नितेश कुमार सिंह के द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों के लिए उनकी सराहना भी किया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More