Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार पहुंचेंगे शहर, भव्य स्वागत की तैयारी।

220

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चाैधरी पहली बार मंगलवार क़ो भागलपुर पहुंचेंगे। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन की तैयारी की है इसकी जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।सम्राट चौधरी के आगमन काे देखते हुए पूरे शहर में तोरण द्वार व पार्टी का झंडा लगाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का भव्य और परंपरागत रूप से ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अगवानी होगी।

नवगछिया से भागलपुर यहां आने के क्रम में वीर कुंवरसिंह चौक से ही दर्जनों जगह पर शहर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के द्वारा उनका स्वागत व अभिनंदन किया जायेगा। जिसका समापन आनंदराम स्कूल पर सम्बोधन से होगा। जिसमे कार्यकर्ता शामिल होंगे।इसके बाद शाम में बाबा बूढानाथ महादेव मंदिर में दर्शन व पूजन करेंगे।जिला पार्टी कार्यालय जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के बाद जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष सहित मंच मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ बैठक करेंगे।

 

रात्रि में बृन्दावन में शहर के समाजिक संस्था के द्वारा अभिनन्दन कार्यक्रम में सम्मालित होंगे।बुधवार 10 तारीख क़ो सुबह 8 बजे संत महर्षि मेही आश्रम में दर्शन करने के बाद गौशाला में गौ पूजन के साथ पत्रकार वार्ता करेंगे। इस कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य सैयद शहनवाज़ हुसैन,प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा,प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी,भागलपुर के सभी विधान परिषद सदस्य,विधायक सहित जिला के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सभी मंच मोर्चा की अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More