Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सारण: कभी नही हारने वाले सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की उठी मांग

30

Bihar News Live Desk: कभी नही हारने वाले सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की उठी मांग

 

 जलालपुर| महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार एक लाख से अधिक मतो से चुनकर आए भाजपा के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग उठने लगी है| जनार्दन सिंह सीग्रीवाल देश के चुनिंदा वैसे नेताओं में शामिल है जो अपने राजनीतिक जीवन मे कभी किसी से पराजित नहीं हुए हैं|सन 2000 से शुरू उनका राजनीतिक करियर अब तक अजेय रहा है|उन्होंने जलालपुर से निर्दलीय विधायक के रूप में सन 2000मे अपनी राजनीतिक सफर शुरू की|फरवरी 2005,अक्टूबर2005मे जलालपुर से भाजपा के विधायक के रूप मे चूने गए|पुन: छपरा विधानसभा से 2010 मे विधायक बने|वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकार मे 2005से2008तक कला ,संस्कृति व युवा विभाग के मंत्री तथा 2010से 2013तक श्रम संसासधन मंत्री के रूप मे कार्य करचुके हैं| वे पहली बार 2014 मे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को पराजित कर महाराजगंज से भाजपा के सांसद बने|वहीं 2019मे भी राजद के रणधीर सिंह को पराजित कर दूसरी बार संसद पहुंचे| 2024 मे भाजपा ने उनपर भरोसा जताते हुए तीसरी बार टिकट दिया|जिसपर उन्होने इस पर विपक्ष मे खड़े कांग्रेसी उम्मीद्वार को भी एक लाख से अधिक वोटों से पराजित कर दिया|इसतरह वे अपराजित रहने वाले चर्चित सांसद हैं|इसके अलावा वे देश के 10 उत्कृष्ट सांसदों की सूची में भी शामिल हो शामिल हो चुके हैं|वे सभी लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हैं|उनको इस बार एनडीए की बनने वाली मोदी सरकार के मंत्रीमंडल मे शामिल करने की मांग महाराजगंज के ग्रामीणो , युवाओं व बुद्धिजीवियों ने की है|

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More