Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: महाशिवरात्रि पर वैदिक रीति-रिवाज से हुआ शिव-पार्वती विवाह, धूमधाम से निकली बारात

182

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /अकबरनगर::मोहित कुमार अकबरनगर, इंग्लिश चिचरौंन,खेरैहिया, बसंतपुर, हरियो, फुलवरिया, छीट मकंदपुर, आदि आस-पास के शिवालयों में शिवरात्रि महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया.शनिवार को शिव मंदिरों और अन्य मंदिरों में भगवान शिव पार्वती का विशेष श्रंगार किया गया. श्रद्धालु भी पूरे सच्ची निष्ठा भाव से व्रत रख बाबा भोले का पूजा अर्चना किया.इसके बाद मंदिरों से दूल्हा बने भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गयी.बडी संख्या में श्रद्घालु भोलेनाथ के दर्शन को उमड़े. शाम के समय मंदिर में भगवान भोलेनाथ की धूमधाम से बारात निकाली गयी. बारात अकबरनगर के विभिन्न क्षेत्रों का गाजे बाजे के साथ भ्रमण किया.

 

शिवभक्त गानों की धुन पर थिरकते भी नजर आया. बारात के दौरान श्रद्घालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जगह जगह तिलक पूजन किया.रात में मंदिर में विधि विधान से वैदिक रीति रिवाजों के साथ शिव पार्वती विवाह संपन्न कराया गया. इससे पहले शनिवार अहले सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में घंटा घड़ियाल की आवाज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होने लगा. जगह-जगह मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया था.दिन भर शिवभक्त की भीड़ भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिये उमरती रही.

 

जलाभिषेक के लिये लोगों में अफरा- तफरी मची रही. शिव भक्तों ने बताया कि शिवरात्रि के दिन जो भी भक्त बाबा भोले को सच्चे मन से जलाभिषेक करते है.उनकी मनोकामनां अवश्य पूरी होती है. शिवरात्रि के दिन गंगाजल एवं दूध से जलाभिषेक करने का एक अलग ही महत्व है. ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और मनोवांछित फल पूर्ण करते हैं.

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More