Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: सुनील ओझा विजय अभियानों के परदे के पीछे के बड़े नायक थे।:-संतोष कुमार

139

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के सह-प्रभारी सुनील ओझा के आकस्मिक निधन दुःखद है।।

 

इसकी सूचना मिलते पर पार्टीजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि सुनील भाई ने पूरी कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निभाया। अपनी सादगी और संगठन निष्ठा के लिए वे सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे। एक अच्छे कार्यकर्ता का असमय जाना बहुत ही दुखदायी है।भाजपा परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ थे।भारतीय जनता पार्टी में सुनील ओझा जैसे कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन कभी भूल नहीं सकती ।गुजरात विधानसभा के दो बार सदस्य भी रहे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने कहा की उनकी सरलता सीधे पन स्वभाव की यादें कर सभी की आंखें नम हो जाती थी।

 

अपनी सहजता के कारण वह कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहे।जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की अपने जीवन में उच्च आदर्श स्थापित करने वाले सुनील ओझा का निधन अत्यंत दुखद है। उनके द्वारा स्थापित उच्च आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

शोक व्यक्त करने वालो में डॉ एनके यादव, कहलगॉव विधायक पवन यादव, पीरपैति विधायक ई ललन पासवान,पवन मिश्रा,गौतम कुमार, दिलीप निराला, राजकिशोर गुप्ता, नितेश सिंह, विजय कुशवाहा, अभय घोष, योगेश पांडेय, मनीष दास, राजेश टंडन, स्वेता सुमन,मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, रितेश घोष,शशांक घोष, कुमार श्रवण, विनोद सिन्हा, शशि मोदी, पंकज सिंह, निरंजन चंद्रवंशी, पंकज गुप्ता, प्रतिक आनंद, आशीष सिंह, आरती यादव, चंदन ठाकुर,अमरदीप साह, संजय चौधरी,विनीत भगत,निशु राज पोली, मिथलेश दास आदि ने शोक व्यक्त किया।

 

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More