Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: लाखों खर्च कर बना सार्वजनिक शौचालय में तालो का पहरा

864

 

 

लोगों को नहीं मिल रही है सुविधा, भटकना पड़ता है इधर उधर

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क: स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने घर-घर शौचालय बनाने के बाद प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय बनाने का काम पिछले दो सालों से चल रहा है। जिसके अंतर्गत पंचायत रहते नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड चार में सर्वाजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। लेकिन नगर पंचायत बन जाने के बाद भी आज तक सार्वजनिक शौचालय का लोगों को लाभ नहीं मिल सका है। लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया सार्वजनिक शौचालय में करीब कई महीनों से ताला में बंद रहता है। ऐसे में करीब आसपास के ग्रामीण खुले में शौच जाने को विवश हैं।

 

अकबरनगर के शिव मंदिर चौक पर ऑटो स्टैंड से आने जाने वाले यात्रियों को भी इधर-उधर बाथरूम सहित शौचालय के लिए भटकना पड़ता है। सार्वजनिक शौचालय की स्थिति ऐसी की बन जाने के बाद भी ना तो सार्वजनिक शौचालय का कोई साइन बोर्ड लगा है। ना ही किस योजना के तहत कितनी प्राक्कलन राशि बनाने में लगी है। किन ठेकेदारों ने बनवाया है। इसका कहीं कोई उल्लेख नही किया गया है। स्वच्छता अभियान को लेकर जिम्मेदार कितने लापरवाह हैं, इसकी यह बानगी दिखती है। स्थानीय लोगों की मानें तो सामुदायिक शौचालय मात्र दिखावा बन कर रह गया है। स्थानीय लोगों को यह मालूम नही है कि शौचालय आखिर बन्द क्यों है।

 

जबकि सार्वजनिक शौचालय पर लगभग सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल दिखती है। पानी की टंकी लगा है। शौचालय में दरवाजा तक लगा है। लेकिन मुख्य द्वार पर ताला लटका रहता है। इस वजह से इसका उपयोग स्थानीय लोग नहीं कर पाते हैं।लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी योजना के मकसद से लोग वंचित हैं। अगर सामुदायिक शौचालय नियमित खुले तो लोग उसी में शौच के लिए जाएंगे।

क्या कहती है नवनिर्वाचित नप अकबरनगर की मुख्य पार्षद::

नगर पंचायत अकबरनगर के शिव मंदिर चौक के समीप वार्ड नंबर चार में स्थित सार्वजनिक शौचालय में लटक रहे ताले की स्थिति जानने के लिए नवनिर्वाचित नप की मुख्य पार्षद किरण देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सार्वजनिक शौचालय में लटक रहे ताले पर संज्ञान लिया गया है।ग्रामीणों से भी ताला लटके रहने की जानकारी मिली है। जानकारी मिलते ही अभिलंब कार्यपालक अधिकारी से बात की गई। ताला क्यों लटका है किन किन सुविधाओं की कमी है। इन सारी चीजों का पता कर जल्द ताला खुलवा लोगों को सुविधा के लिए खोला जायेगा।

क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी::

इस संबंध में नगर पंचायत अकबरनगर के कार्यपालक पदाधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि नगर पंचायत अकबरनगर के सार्वजनिक शौचालय में लटक रहे ताले की जानकारी हमारे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो वेरीफाई करवाया जाएगा।

फ़ोटो:-सार्वजनिक शौचालय में लटका ताला

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More