Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

भागलपुर: आजाद क्रीड़ा मैदान के सौंदर्यीकरण का काम जल्द होगा, दस लाख से अधिक होगा खर्च

1,371

 

 

खिलाड़ियों सहित मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को मिलेगी सुविधा

नप के कार्यपालक ने सौदर्यीकरण कराने का दिया निर्देश

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क:  नगर पंचायत अकबरनगर के एकलौते आजाद क्रीड़ा मैदान का जल्द ही कायाकल्प होगा।  इसके लिये सारी योजना लगभग तैयार कर लिया गया है।

 

नप कार्यपालक अभिनव कुमार ने पिछले दिनों मैदान का निरीक्षण कर खिलाड़ियों सहित लोगों के सुविधा के हिसाब से सौदर्यीकरण के प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश जारी किया था। वही बजट में भी क्रीड़ा मैदान के सौंदर्यीकरण कराने को लेकर राशि दी गई थी। सामान्य बोर्ड की बैठक में भी मैदान के सौंदर्यीकरण की बात रखी गई थी। पार्षदों ने सर्वसम्मति से सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया था।इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष किरण देवी ने बताया कि बजट मे मैंदान के सौदर्यीकरण कराने का राशि का प्रावधान किया गया है। इसके लिये स्टेडियम का निरीक्षण पिछले दिनों किया गया था।

 

निरीक्षण में मैदान मे जरूरी चीजों की आवश्यकता महसूस किया गया था। खिलाड़ियों के लिये कोई सुविधा उपलब्ध नहीं रहने से खिलाडीयों मे काफी परेशानी होती है। खिलाड़ियों ने खेल मैदान मे आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग किया किया था। जिसके बाद नप के सशक्त स्थाई समिति मे खेल मैदान मे जरूरी चीजों को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।जिसमें खेल मैदान मे रूम,शौचालय,पिआउ,लाइट,बैठने के लिये बेंच का निर्माण कराया जायेगा। जेई निर्माण कार्य के प्राक्कलन को तैयार कर लिया है।बताया कि इस कार्य मे लगभग दस लाख खर्च होने का अनुमान है।अभी मैदान में धूप,बरसात से बचने के कोई सुविधा नहीं है। खिलाड़ियों ने बताया कि आसपास के क्षेत्र को देखते हुए आजाद क्रीड़ा मैदान का महत्व काफी है।सैकड़ों युवा प्रत्येक दिन यहां दौड़ लगाने सहित अन्य खेल खेलने आते हैं। लेकिन सुविधा विहीन रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

पानी की सुविधा के लिए एक मात्र चापाकल है। जो उपयुक्त नहीं है। हालांकि आजाद क्रीड़ा मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग यहां के जनप्रतिनिधियों से खिलाड़ी काफी लंबे समय से कर रहे थे। नगर पंचायत चुनाव के समय भी युवाओं ने काफी जोर-शोर से सौंदर्यीकरण की मांग को रखा था।नप चुनाव के बाद निर्वाचित अध्यक्ष ने भी युवाओं के मांग को प्राथमिकता के तौर पर रखा। बजट में राशि का प्रावधान कराकर मैदान के सौंदर्यीकरण की ओर कदम बढ़ाया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More