Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

गोपालगंज: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की जन्मदिन केक काटकर समारोह पूर्वक मनाई गई प्रमोद कुमार पटेल प्रदेश सचिव

801

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /गोपालगंज संवाददाता दीपक कुमार दुबे की रिपोर्ट/ गोपालगंज – जनता दल यूनाइटेड बरौली विधान सभा क्षेत्रीय कार्यालय मांझा प्रखंड मुख्यालय में पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार पटेल की उपस्थिति में प्रखंड निवर्तमान अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार बारी की अध्यक्षता में बिहार प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार जी की 72 वी एवं जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी की 50 वीं जन्मदिन धूम धाम से समारोह पूर्वक केक काट कर एवं मिठाई बांट कर मनाई गई।

 

प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी को जन्मदिन पर बहुत एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप दोनो निरोग रहे स्वस्थ रहे और आप दोनो दीर्घायु हो। बिहार प्रदेश को समर्पित भाव से ऊंचाई पर ले जाने के बाद अब देश की नेतृत्व संभालने की कामना हम सभी कार्यकर्ता ईश्वर से करते है।

जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले नेताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार पटेल,निवर्तमान अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार बारी, बिडिसी सदस्य राज कुमार प्रसाद, उमेश शर्मा, कृष्णा कुमार पटेल, प्रमोद कुमार, सुमन गुप्ता, राजा गुप्ता, राकेश कुमार साह, अरविंद कुमार राम, राहुल कुमार, सोमनाथ बारी, मुकेश कुमार,संजय पटेल मिस्त्री, अशजद हुसैन, देवेन्द्र कुमार, शैलेंद्र प्रसाद पटेल, राजन मांझी, रविंद्र कुमार पटेल, अमन कुमार बारी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष जी को फोटो पर केक खिलाकर जन्मदिन मनाया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More