Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सिवान: रामनवमी के अवसर पर निकली भव्य शोभा यात्रा में दिखा युवाओं का उत्साह

143

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / सिवान डेस्क: पचरूखी: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को पचरूखी बजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भव्य शोभायात्रा के साथ जुलूस यात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा कई गांवों से शुरू होकर जब पचरूखी बजार के सड़कों पर पहुंचा तो जनसैलाब उमड़ पड़ा।

 

पुरुषों के साथ साथ केसरिया रंग का वस्त्र धारण कर महिलाओं ने भी शोभा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने लाठी, डंडे व तलवार जैसे पारंपरिक हथियारों से जमकर अपने करतब दिखाए। महिलाएं भी करतब दिखाने में पीछे नहीं रही। सुसज्जित रथ पर निकली राम दरबार की झांकी भी लोगों का आकर्षण का केंद्र बना रहा।

 

इस दौरान घर की छतों से महिलाओं द्वारा शोभा यात्रा के स्वागत में जगह जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं दर्जनों जगहों पर बजारवासियों द्वारा शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए नाश्ता, फल, शरबत व शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी।

 

शोभा यात्रा के दौरान जय श्रीराम, भारत माता की जय, हर घर भगवा छाएगा, राम राज्य फिर आएगा, गौ हत्या को बंद करो, गर्व से कहो हम हिन्दू हैं जैसे नारों से गुंजायमान होता रहा।
शोभा यात्रा की शुरुआत पचरूखी दुर्गा मंदिर स्थित परिसर से की गई,

जहां पुरें बाजार का भ्रमण करते हुए भवानी मोड़,होते हुये चीनी मिल परिसर शिवमंदिर से पुन: पचरूखी दुर्गा मंदिर परिसर पहुंच कर शोभा यात्रा का समापन किया गया। शोभा यात्रा को लेकर बजारवासियों का उत्साह पूरे चरम पर था और लगभग दो किलोमीटर लंबे रास्ते पर जगह जगह शोभा यात्रा के स्वागत में महिलाएं पुष्पवर्षा कर रही थी।

 

शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की थी। शोभा यात्रा के दौरान प्रखंड प्रमुख पति महाबीर प्रसाद,थानाध्यक्ष रामबालक यादव ,प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम,जिला परिषद पति कुलदीप सिह,दिनेश सिह,रामदेव सिह,प्रिस कुमार पाण्डेय, अम्मालाल शर्मा,मनीष पाण्डेय विजय पाण्डेय सोनू शर्मा नरेश प्रसाद , भीम सिंह, श्याम लाल रामदेव सिंह,पूर्व मुखिया पिंकु पाण्डेय,पंचायत समिति सदस्य अंजनी पाण्डेय ,मुकेश कुमार , सहित हजारो के संख्या में श्रद्धालु सामिल थे ।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More