Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

सुल्तानगंज: जीत के बाद प्रत्याशियों के खिले चेहरे  !

381

 

 

सुल्तानगंज नगर परिषद से सभापति पद से राजकुमार गुड्डू एव उपसभापति पद से नीलम देवी ने मारी बाजी

 

नगर पंचायत अकबरनगर से मुख्य पार्षद से किरण देवी एव उप मुख्य पार्षद से अनिल कुमार ने मारी बाजी   बिहार न्यूज़ लाइव सुल्तानगंज/ DESK: अकबरनगर

18 दिसंबर को हुए नगर निकाय चुनाव का मतगणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कृषि कॉलेज कैंपस स्थित डीएवी में संपन्न हो गया। मतगणना संपन्न होते ही चुनाव में जीते प्रत्याशियों के चेहरे खिल गए। हार के बाद कई प्रत्याशियों के बीच मायूसी छाई रही। नगर परिषद सुल्तानगंज से सभापति पद के लिए राजकुमार गुड्डू एवं उपसभापति पद से नीलम देवी ने चुनाव जीत बाजी मारी। वही नगर पंचायत अकबरनगर में मुख्य पार्षद पद के लिए किरण देवी एवं उप मुख्य पार्षद पद से अनिल कुमार ने बाजी मारी। नगर पंचायत नगर में किरण देवी को 2037 मत मिले तो वही चिर प्रतिद्वंदी रही सुलेखा देवी को 1602 मत मिला इस तरह किरण देवी 435 मतों से बिजई रही। वही उप मुख्य पार्षद पद के लिए अनिल कुमार को 1535 मत मिले दूसरे नंबर पर रहे। पंकज कुमार को 807 मत मिले जिस के बदौलत अनिल कुमार 728 मतों से विजई हुआ।

नगर पंचायत अकबरनगर के विभिन्न वार्डों पदों से जीते प्रत्याशी

नगर पंचायत अकबरनगर से वार्ड नंबर एक से आशा देवी ने कुल 341 मत प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर रही अंजू देवी ने 118 मत प्राप्त किया। जिसके बदौलत आशा देवी 223 मतों से विजई रहे।वार्ड नंबर दो से परमिता देवी को 126 मत मिला। दूसरे नंबर पर रहे राजीव रंजन को 95 मत मिला जिस वजह से परमिता देवी 31 मतों से विजई रही। वार्ड नंबर 3 से कहाँ कशा परवीन 153 मत चिर प्रतिद्वंद्वी शबनम खातून 111 मत प्राप्त किए।कहांकशा प्रवीण 42 मतों से विजई रही।वार्ड नंबर 4 से गणेश साह ने कुल 199 मत दूसरे नंबर पर शैलेंद्र कुमार 193 मत प्राप्त किया।इस तरह गणेश साह 6 मतों से विजई हुआ। वार्ड नंबर 5 से शंकर दास ने कुल 335 सूरज कुमार ने 217 मत प्राप्त किए। इस तरह शंकर दास 118 मतों से विजई हुआ। वार्ड 6 से पूनम देवी 151 मत चीर प्रतिद्वंदी कंचन राय 93 मत प्राप्त किया। इस तरह पूनम देवी 58 मतों से विजई हुई। वार्ड नंबर 7 निशु प्रिया ने 333 मत चिरप्रतिद्वंदी रेखा देवी ने 194 मत प्राप्त किया। जिसके बदौलत निशु प्रिया 140 मतों से विजई रही। आठ नंबर वार्ड से पिंटू कुमार ने 263 मत चिर प्रतिद्वंद्वी रहे प्रतिद्वंदी निकेश कुमार 218 मत प्राप्त किया। इस तरह से पिंटू कुमार 45 मतों से विजई हुआ। वार्ड नंबर 9 से कन्हैया कुमार 146 प्रतिद्वंदी शंभू कुमार ने 150 मत प्राप्त किया।इस तरह से कन्हैया कुमार ने 36 मतों से चुनाव जीता। वार्ड नंबर 10 झगमाया देवी 157 की प्रतिद्वंदी प्रेमलता देवी 133 मत प्राप्त किया।जिसके बदौलत झगमाया देवी ने 24 मतों से चुनाव जीता। सबसे कड़ा मुकाबला वार्ड नंबर 11 में देखने को मिला जहां अमृता देवी को 131 मत प्राप्त किया तो वही चिर प्रतिद्वंदी पिंकी देवी 130 मत प्राप्त किया। कांटे की मुकाबले में अंततह अमृता कुमारी ने 1 मतों से विजई प्राप्त किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More