Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

बक्सर: समान अधिकार और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए तैयार है पटना के धरती से किया गया संगठन विस्तार….

898

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव बक्सर डेस्क बक्सर :- *महाब्राह्मण शक्ति मोर्चा* के तत्वाधान में पटना के आई०एम०ए०हॉल में कार्यकारिणी के विस्तार हेतु एक बैठक का आयोजन *पं०सुबोध ठाकुर* की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाब्राह्मण समाज के शैक्षणिक,आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक उत्थान व सरकार के साथ राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई।कार्यकम के मुख्य अथिति *शहीद जयमंगल पाण्डेय* के प्रपौत्र श्री सच्चिदानन्द पाण्डेय जी ने आज मंच से शहीदों को याद करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महाब्राह्मण समाज की भूमिका भी अग्रगण्य रही है, जिसका जीवंत उदाहरण हजारीबाग के शहीद जयमंगल पांडेय जी ,डॉ०धर्मराज पांडेय जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक आपस मे मतैक्य नही होगा तबतक इस समाज का सुधार संभव नही है, जानकारी हो कि ये बक्सर से पूर्व प्रमुख रह चुके हैं,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता राजेश कुमार पाण्डेय जे ने वादा किया कि बिहार प्रदेश में अपने स्वजातियों को राजनैतिक हिस्सेदारी दिलाने का भरपूर प्रयास करूंगा। तो वही योगेन्द्र कुमार पांडेय ने को एक नई विचार धारा के साथ आगे बढ़ने पर जोड़ दिया ।वहीं बसमनपुर के मुखिया अजय पाण्डेय संगठन के समुचित रूप से संचालन की अपील करते हुए कहा कि बिहार प्रदेश के सभी राज्यों के महाब्राह्मण समाज को अब आगे आना होगा और अपना हक सरकार से छीन कर लेना होगा। *बिहार प्रदेश के प्रबंध कार्यकारिणी सह संरक्षक मंडल के सदस्य के रूप में श्री नागेंद्र झा (घटहों,समस्तीपुर),श्री चंद्रशेखर झा (दरभंगा)श्री विभूति भूषण (पटना),श्री अजय कुमार पाण्डेय (बसमनपुर, बक्सर)तथा श्री सुरेश पांडेय (आरा)* चयनित किए गए वही प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में *प्रदेश अध्यक्ष* के रूप में *श्री राम भवन दीक्षित (भभुआ)महासचिव श्री रमेश पाण्डेय(अरवल),उपाध्यक्ष-श्री संजय ठाकुर (चम्पारण),कोषाध्यक्ष-श्रीहरिओम (समस्तीपुर),संयोजक-श्री सन्नी महापात्रा (सारण), संगठन मंत्री (बिहार प्रदेश) डॉ०धर्मराज पाण्डेय (बक्सर),सह-संयोजक श्री संतोष मिश्रा (गया),सचिव-श्री नीतीश धन्वंतरि व श्री योगेंद्र पाण्डेय (पटना),मीडिया प्रभारी-श्री अवध किशोर पाण्डेय (वैशाली),कार्यालय सचिव-श्री हरिनारायण पाण्डेय(बक्सर),आंतरिक सह क्षेत्रीय संभाग प्रभारी-श्रीसुभाष तिवारी (गोपालगंज) व राधेश्याम झा (दरभंगा),विधिक सलाहकार -श्री राजेन्द्र पाण्डेय,धार्मिक न्यास व आध्यात्मिक कोषांग प्रभारी-श्री कामेश्वर पाण्डेय (बक्सर) तथा मधुबनी जिलाध्यक्ष श्री अमित झा जी को चयनित किया गया।*
*प्रदेश अध्यक्ष रामभवन दीक्षित ने चयनित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व पुष्पमाला प्रदान कर समाज के प्रति सच्ची निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।*
*वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संस्थापक सह प्रबंधन समिति के सदस्यों के रूप में श्री राजेश पाण्डेय(गया), श्री ब्रिजमणि पाण्डेय (बक्सर), श्री सुबोध ठाकुर (सीतामढ़ी), श्री अशोक कुमार झा(दरभंगा),श्री लालमोहन झा (कटिहार), श्री रामनारायण झा (सीतामढ़ी) चयनित किए गए।*
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत *राष्ट्रीय अध्यक्ष-श्री अशोक कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव-श्री सुबोध ठाकुर,कोषाध्यक्ष-श्री ब्रिजमणि पाण्डेय व सह कोषाध्यक्ष गौतम कुमार पाण्डेय (औरंगाबाद) तथा संगठन प्रभारी डॉ०मिक्कू झा चयनित किए गए।*.

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार झा ने सभा में उपस्थित महाब्राह्मण समाज के महान विभूतियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सदैव अपना मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करते रहेंगे, मैं विश्वास दिलाता हूँ कि पूरी निष्ठा पूर्वक समर्पित भाव से समाज कि सेवा करूंगा।

सभा की अध्यक्षता कर रहे संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुबोध ठाकुर ने सभा मे उपस्थित महाब्राह्मण समाज के कर्मवीरों से पूरी निष्ठा पूर्वक संगठन के सहयोग की अपील करते हुए अखण्ड भारतवर्ष में इस संगठन को संचालित करने का संकल्प लिया,साथ ही संगठन के घोषणा पत्र का वाचन के साथ धन्यवाद ज्ञापन व महाब्राह्मण एकता के उद्घोष के साथ सभा का समापन हुआ।

 

वही संगठन के संस्थापक सह कोषाध्यक्ष बृजमनी पान्डेय ने कहां हम लोगों को राजनीतिक स्तर पर उचित सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिसके वजह से अब हमें एकजुट होकर अपने बातों को उठाना होगा और बताना होगा कि हमारा भी हिस्सा उतना ही है जितना बाकी लोगों का है तो फिर हम अपने हिस्सा से वंचित क्यों इसका जवाब तो सरकार व राजनीतिक दलों को देना चाइये।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More