Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

संगीतमय योग कि शानदार प्रस्तुति ने लोगों को किया अचंभित….

364

 

 

*आदियोगी के संगीतमय धुन पर योग कि हैरतअंगेज प्रदर्शन

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  वाराणसी| देवाधिदेव महादेव कि नगरी काशी कि प्रसिद्धि पुरे विश्व में है| सावन का महीना महादेव को अतिप्रिय है| काशी से लेकर बैद्यनाथ धाम चारो ओर सिर्फ महादेव के भक्त दिखते हैं, जिधर नजर घुमाओ केशरिया ही दिखता है|

काशी कि संगीत घराने कि विश्व में अमिट छाप है|बहुत से ऐसे कलाकार भी काशी में जो किसी घराने से नही हैं लेकिन अपनी प्रतिभा के बल पर अपनी अलग पहचान रखते हैं उन्हीं में से एक उभरता नाम है प्रिया जायसवाल का, प्रिया ने कम उमर में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है|

 

प्रिया जायसवाल ने श्री सत्यनारायण जी ट्रस्ट के माध्यम से अपने कुशल निर्देशन में संगीत के धुन पर योग कि हैरतअंगेज मुद्रायें प्रस्तुत करती हैं जिसे देखकर दर्शक अचंभित हो जाते हैं|

सावन के अवसर पर होटल हिन्दुस्तान में आयोजित योग कि कार्यशाला में देवाधिदेव महादेव के धुन आदि योगी पर प्रिया जायसवाल के शिष्यों ने संगीतमय योग कि हैरतअंगेज प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को अचंभित कर दिया|

 

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More