Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

अजमेर: ये तेरा मेरा का समय नहीं, हम मिलकर काम कर रहे- पायलट …..

172

- sponsored -

 

 

*पार्टी का हर कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहा
*एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार ही बनेगी
*कांग्रेस लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाईं

- Sponsored -

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: अजमेर/(हरिप्रसाद शर्मा)सचिन पायलट ने कहा कि यह तेरा-मेरा करने का समय नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी एक है और हम सभी एक साथ हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहा है। सरकार ने लोगों के लिए बहुत काम किया है, इसलिए एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।
राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और उसे कैसे चुना जाएगा, इसे लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी करेंगे। साथ ही सरकार रिपीट होने पर कांग्रेस विधायक दल तय करेगा कि किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गहलोत और पायलट गुट मुख्यमंत्री तय नहीं करेंगे।
सचिन पायलट ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में अच्छा काम किया है। प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में किए गए कामों की तुलना कर रही है। उन्हें पता है कि कांग्रेस लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाईं हैं। इसका उन्हें फायदा भी मिला है।
अजमेर में पत्रकारों से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि यह तेरा-मेरा करने का समय नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी एक है और हम सभी एक साथ हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहा है। सरकार ने लोगों के लिए बहुत काम किया है और इसलिए राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।

*एकजुटता का चुनाव में मिल सकता है लाभ
राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। वतर्मान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का लंबा समय गहलोत-पायलट विवाद में गुजरा है। इस बीच गहलोत और पायलट ने एक दूसरे पर कई बार हमला बोला। कई बार ऐसे मौके आए जब कांग्रेस दो गुटों में हुई दिखाई दी। लेकिन, चुनाव से पहले गहलोत और पायलट के बीच के मनमुटाव को पार्टी हाईकमान ने शांत करा दिया। इससे नतीजा ये हुआ कि पायलट गहलोत सरकार के काम-काज की तारीफ करने लगे। साथ ही मिलकर चुनाव लड़ने और कांग्रेस की जीत का दावा भी कर रहे हैं।
*भाजपा की यात्रा में सिर्फ संघर्ष, जनता नदारद- पायलट
पायलट ने कहा कि यह बड़ी विडम्बना है कि बीजेपी केंद्र की सत्ता में है और अपना काम नहीं कर पा रही है। 9 साल का यह आकलन लोगों का है, हर क्षेत्र में वे लोग विफल रहे हैं। प्रचार-प्रसार और लोगों को भ्रमित करने में नंबर एक पर है। राजस्थान में उल्टा है, भाजपा यहां विपक्ष में है और उस भूमिका को निभा नहीं पा रही है और अब उन्होंने यात्राएं शुरू की है। पहले उन्होंने जन संघर्ष यात्रा शुरू की। उसे संघर्ष यात्रा में संघर्ष तो था लेकिन जनता नहीं थी। अब परिवर्तन यात्रा कर रहे हैं लेकिन यहां पर सर फुटव्वल मचा हुआ है।
*मिर्धा के सवाल पर बोले- परिणाम जनता बताएगी
ज्योति मिर्धा के बीजेपी ज्वाइन करने के सवाल पर पायलट ने कहा कि चुनाव का समय है कुछ लोग जाएंगे और कुछ लोग आएंगे। यह चलता रहता है और हर व्यक्ति को छूट होती है वह किसी भी पार्टी में जाकर काम कर सकता है। लेकिन इसका निर्णय सही था या गलत था इसका परिणाम जनता देगी, उसका हमें इंतजार करना चाहिए।

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More