Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जयपुर: जो अपने आपको भूमि पुत्र कहते थे और आज वो करोड़ों के काफिले में चल रहे हैं- गांधी….

144

 

 

*राजस्थान सरकार गरीब को गणेश और किसान को भगवान मानकर काम करती
*लोग सत्ता में आते ही भूल जाते हैं कि उन्हें सत्ता में कौन लाया है?

बिहार न्यूज़ लाईव जयपुर डेस्क:   राजस्थान में 5 साल कांग्रेस सरकार ने राज किया, वैसी ही सरकार आपको वापस लानी
जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में झिलाय से अपनी पहली चुनावी जनसभा की शुरुआत करते हुए लोगों को खौफ दिखा दिया। प्रियंका ने कहा-अगर, प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तो गहलोत सरकार ने जो भी जनहित की योजनाएं दी हैं, वह सब बंद कर देगी। इसलिए आप सोच समझकर ही वोट करें।
प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान में जिस तरह 5 साल कांग्रेस सरकार ने राज किया, वैसी ही सरकार आपको वापस लानी है। जो आमजनता को राहत दे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने राजस्थानी में भाषण की शुरुआत करते हुए डिग्गी कल्याणजी और धन्ना भगत के जयकारे लगवाए।
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को राहत पहुंचाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब विदेश दौरे पर जाते हैं तो उसके बाद उन देशों से उन चुनिंदा उद्योगपतियों से काम मिलते हैं। उन्होंने कहा-मोदीजी अपने आपको भूमि पुत्र कहते थे और आज वो करोड़ों के काफिले में चल रहे हैं।

राजस्थान के टोंक जिले के निवाई विधानसभा क्षेत्र में प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री पर सियासी आरोप लगाए। प्रियंका ने कहा- लोग सत्ता में आते ही भूल जाते हैं कि उन्हें सत्ता में कौन लाया है? महंगाई से आम जनता को निजात दिलाने के लिए राजस्थान सरकार राहत कैंप लगा रही है। महिलाओं को मोबाइल भी मिल रहा है। सरकार जो दे रही है, वह उनका हक है।

*केंद्र से पूछो इतनी महंगाई क्यों?
प्रियंका गांधी ने कहा- आज महंगाई चरम पर है। गैस सिलेंडर 1000 रुपए का है, इसे गरीब आदमी कैसे खरीदेगा? केंद्र सरकार से पूछना चाहिए इतनी महंगाई क्यों है? राजस्थान सरकार जनता को जो दे रही है वह पब्लिक का हक है। आज मैं एक लड़की से मिली, जिसके हाथ में मोबाइल था। उसने कहा कि मुझे गहलोत सरकार ने ये मोबाइल दिया है। राजस्थान सरकार मोबाइल दे रही है और भी कई चीजें दे रही है, राजस्थान सरकार आपको जो दे रही है, वो आपका हक है।

*गहलोत बोले- गांधी परिवार से डरे हुए हैं मोदी और शाह
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- राजस्थान सरकार ने हर क्षेत्र में फैसले लेने में कमी नहीं छोड़ी। जो घोषणाएं बजट में की थीं, उन सबको लागू कर दिया है। इस बार माहौल ऐसा बन गया है कि लगता है सरकार रिपीट होगी। गहलोत बोले- मनरेगा ने प्रधानमंत्री की बोलती बंद कर दी। हमने यूपीए सरकार के बनाए कानूनों की तर्ज पर अधिकार आधारित युग की शुरुआत की है। राइट टू सोशल सिक्योरिटी कानून की दिशा में काम किया है। अब केंद्र सरकार भी यह कानून बनाए और प्रियंका गांधी इसकी पैरवी करें। मुख्यमंत्री ने कहा मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि वो गांधी परिवार से डरे क्यों रहते हैं? आपको बार-बार गांधी परिवार का नाम लेने की जरूरत क्यों पड़ती है ? गांधी परिवार ने देश लिए कुर्बानियां दी हैं। जनता अब समझ चुकी है।

*असली देशभक्त कांग्रेस के लोग हैं
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस के लोग असली देशभक्त हैं। कांग्रेस ने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। भाजपा वाले पूछते हैं 70 साल में क्या हुआ ? लेकिन इनका तो आजादी के वक्त जन्म भी नहीं हुआ था। केंद्र सरकार कांग्रेस को डरा नहीं सकी है। जब हम अंगेजों से नहीं डरे। तो हम सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी से भी डरने वाले नहीं हैं। केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई को कल भेजेगी, तो आज ही भेज दे, हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे।

*ग्रामीण 1000 इंदिरा रसोईयों की शुरुआत, 10 हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी के हाथों राजस्थान में 1000 ग्रामीण इंदिरा गांधी नई रसोइयों की शुरुआत कराई। रिमोट का बटन दबाकर प्रियंका गांधी ने इस योजना की शुरुआत की। शहरों में 8 रुपए में भोजन थाली की योजना पहले से चल रही है। गांवों में भी इंदिरा रसोई का सस्ता खाना उपलब्ध करवाने की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी। जिसे इंदिरा रसोई योजना ग्रामीण के नाम से शुरू किया गया है। इस योजना में 10 हज़ार ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा। प्रियंका गांधी ने जन सभा से महिला वोटर्स को मैसेज देने की कोशिश की है ।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More